फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sometimes dust was blown by strong winds, sometimes clouds gathered and fire rained from the sky.

Ghaziabad News: कभी तेज हवा से उड़ी धूल, कभी छाए बादल और आसमान से बरसी आग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
Sometimes dust was blown by strong winds, sometimes clouds gathered and fire rained from the sky.
कलक्ट्रेट के पास शनिवार दोपहर के समय इस तरह का रहा मौसम का मिजाज। संवाद
बुलंदशहर। पिछले कई दिन से चल रही लू और भीषण गर्मी से निजात नहीं मिल रही। वहीं, लगातार मौसम रंग बदल रहा है। शनिवार को कभी तेज हवा से धूल उड़ती रही तो आसमान से बरसी आग वाली गर्मी ने भी अपने तेवर दिखाए। सुबह से लेकर शाम तक लोग ऐसे मौसम के बीच बेहाल दिखे। वहीं, दूसरी ओर मौसम वैज्ञानिक तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहे। आंधी संग बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने का अनुमान बन रहा हैं।
विज्ञापन




जिले में पिछले कई दिन से जिले में लू के साथ गर्म हवाएं चल रही हैं। तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने पर लोगों को मौसम ने बेहाल करने का काम किया। हालांकि तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच लू व प्रचंड गर्मी से निजात नहीं मिल रही। शनिवार सुबह से ही मौसम में पूरा दिन कई बार बदलाव देखने को मिला। सुबह आठ बजे के बाद तेज हवाओं के बीच उड़ी धूल ने राहगीरों के साथ दोपहिया वाहन चालकों को परेशान किया। इसके बाद बादल छाए लेकिन आसमान से बरसी आग कम नहीं हुई।
विज्ञापन

दोपहर होने पर तेज धूप ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। इसका असर आमजन के साथ पशु-पक्षियों पर भी साफ दिखाई दिया। इस गर्मी से बचने के लिए लोगों ने तरह-तरह के उपाय किए। घर से निकलते समय सिर को ढक कर निकले तो राहगीरों को पेड़ की छांव तलाशते देखा गया। इस दौरान पानी ही लोगों के लिए सहारा बना। आसमान में धूल जैसा गुबार शाम तक बना रहा और गर्मी भी अपना रंग दिखाती रही। इस गर्मी का असर बाजार व सड़कों पर भी साफ दिखाई दिया। दोपहर के समय बाजार व सड़कें सुनसान हो गई। शाम होने पर ही कुछ रौनक बढ़ी। रात को भी गर्मी के चलते लोग करवट बदलने को मजबूर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को लगातार बदले मौसम के बीच अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 28 फीसदी और हवा की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटे के पास रही। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह का कहना है कि मौसम बार-बार रंगत बदल रहा है। साथ ही तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार को पूरा दिन मौसम रंगत बदलता रहा और आसमान से बरसी आग से भी निजात नहीं मिल सकी। उन्होंने बताया कि अभी लू और आसमान से बरस रही आग से जल्द निजात नहीं मिलने वाली है। रविवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed