{"_id":"6990dde7370b0ff4580dbc05","slug":"software-engineers-car-vandalised-rs-8000-forcibly-transferred-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-15692-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कार तोड़ी, जबरन ट्रांसफर कराए आठ हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कार तोड़ी, जबरन ट्रांसफर कराए आठ हजार रुपये
विज्ञापन
इंदिरापुरम। साहिबाबाद निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक पांडे की अज्ञात लोगों ने पहले कार तोड़ी। इसके बाद कार में जबरन आधा घंटे तक घुमाते रहे और फिर आठ हजार रुपये लेकर छोड़ा। विवाद शुक्रवार शाम का है, जब अभिषेक पांडे की कार एक बाइक से हल्की टकराई थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की है।
दी तहरीर में अभिषेक पांडे ने बताया कि वह नोएडा स्थित आईटी कंपनी में कार्यरत हैं। शुक्रवार की शाम वह एक विवाह समारोह में जा रहे थे। इंदिरापुरम क्षेत्र में उनकी कार एक बाइक से लग गई। इसके बाद दो-तीन बाइकों पर सवार युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।
कुछ दूरी पर ही गाड़ी रुकवाई और कार में तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि युवकों ने उन्हीं की गाड़ी में जबरन करीब आधा घंटे तक घुमाया और धमकाते रहे। मारपीट की और उनका पर्स, मोबाइल व कार की चाभी छीन ली।
विज्ञापन
बताया कि आरोपियों ने पांच हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए। इसके साथ ही पर्स में रखे तीन हजार रुपये की नकदी भी लेकर भाग गए। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि वारदात सेंट थॉमस स्कूल और रामप्रस्थ सोसायटी के पास की बताई गई है। दोनों ही स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।