फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Societies upset with Housing Development Board's action; receive assurance of support from MLA.

Ghaziabad News: आवास विकास परिषद की कार्रवाई से समितियां नाराज, विधायक से मिला सहयोग का आश्वासन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Societies upset with Housing Development Board's action; receive assurance of support from MLA.
साहिबाबाद। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की कार्रवाई से गाजियाबाद की आवासीय समितियां नाराज हैं। आवासीय समिति वेलफेयर एसोसिएशन ने विधायक संजीव शर्मा से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। एसोसिएशन ने परिषद पर समितियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सचिव जगवीर चौधरी और अन्य सदस्यों ने विधायक संजीव शर्मा से मिलकर विरोध जताया। पदाधिकारियों ने बताया कि आवास विकास परिषद पिछले चार वर्ष से समितियों का उत्पीड़न कर रहा है। इससे लगभग 6000 परिवार प्रभावित हो रहे हैं। एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि सिद्धार्थ विहार की 12 समितियों की भूमि का अधिग्रहण वर्ष 1998 में हुआ था। करीब 19 वर्ष बाद परिषद ने 50 फीसदी भूमि का आवंटन किया। वर्ष 2022 में निर्माण संबंधी दस्तावेज को लेकर कार्रवाई शुरू होने से समस्याएं बढ़ गईं। परिषद से अनुकूल उत्तर न मिलने पर समितियों ने न्यायालय का रुख किया, लेकिन समाधान नहीं मिला। ब्यूरो
विज्ञापन

----------
विधायक ने दिया सहयोग का आश्वासन
विधायक संजीव शर्मा ने समिति के सदस्यों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी समस्याओं के निराकरण का भरोसा भी दिलाया। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है। यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे कानूनी और लोकतांत्रिक माध्यमों से आवाज उठाती रहेंगी। मुलाकात के दौरान जगवीर चौधरी, महिपाल सिंह, हरिश्चंद्र गोला, विजय सिंह, प्रदीप कुमार शर्मा, विजेंद्र सिंह और अरविंद सक्सेना सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed