फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Social Welfare Department will collect from big lenders

बड़े बकायेदारों से वसूली करेगा समाज कल्याण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
Social Welfare Department will collect from big lenders
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। अब जिले के बड़े बकाएदारों से वसूली को समाज कल्याण विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत बड़े ऋण लेने वालों की सूची तैयार की गई है। ये वो लोग हैं जो वर्षों से ऋण अदा नही कर रहे हैं। इन लोगों पर समाज कल्याण विभाग शिकंजा कसेगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी संजय कुमार व्यास ने बताया कि शासन ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लोन लेने वाले लोगों से वसूली करने का आदेश प्राप्त हुआ है। बता दे कि उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और विकास विभाग लिमिटेड के अंतर्गत संचालित स्वत स्वरोजगार योजना के तहत ऋण दिया गया था। इस योजना के तहत मार्जिन मनी और ऋण दिया जाता है। योजना के तहत ऋण लेने वालों ने अभी तक धनराशि जमा नहीं कराई है। इसलिए लाभार्थियों से वसूली के लिए तैयारी की गई है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने कई साल से ऋण अदा नहीं की उनको ऋण अदा करना होगा। ऐसे बकाएदारों को एक मुश्त समाधान योजनाओं (ओटीएस) के तहत लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा ऐसे लोग जिनको ऋण लिए तीन से पांच साल हो गए हैं उन डिफॉल्टर को भी निर्देश दिए गए हैं कि ऋण जमा करें। जो बकायेदार समय पर ऋण को जमा कर देंगे उनको विशेष छूट दी जाएगी। समाज कल्याण अधिकारी सनजय व्यास ने बताया कि ऐसे बकायेदारों को सूची तैयार कर ली गई है और उनको नोटिस भेजे गए हैं। जल्द ही उनसे वसूली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed