फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Snatcher and robber arrested in THA

Ghaziabad News: टीएचए में छिनैती और लूट करने वाला गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Snatcher and robber arrested in THA
साहिबाबाद। लिंकरोड थाना पुलिस ने शुक्रवार रात छिनैती और लूट करने वाले बाइक सवार आरोपी दिल्ली के नंदग्राम के लोकेश हड्डी को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। वह 28 सितंबर को हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फायरिंग करके फरार होने में कामयाब हो गया था। आरोपी ने पूछताछ में आधा दर्जन से ज्यादा वारदातें करने की बात स्वीकारी है। उसके पास से चोरी की बाइक, तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन


एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि सितंबर माह में लोकेश हड्डी अपने साथी बबलू उर्फ विक्की के साथ दिल्ली से टीएचए वारदात के लिए पहुंचा था। तब पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। पुलिस ने आरोपी बबलू को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन लोकेश फायरिंग करते हुए भाग निकला था। तीन महीने से पुलिस उसकी तलाश में थी।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लिंकरोड थानाक्षेत्र के कड़कड़ मॉडल के पास चेकिंग लगाई। आरोपी जब बाइक से पहुंचा तो पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी के पास से कश्मीरी गेट से चोरी हुई बाइक, तमंचा और कारतूस के साथ छिनैती का माल बेचकर जुटाई रकम भी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ दिल्ली के ज्योतिनगर, बिंदा, नंदनगरी, लक्ष्मीनगर, जीटीबी समेत अन्य थानों में चोरी, लूट, छिनैती के आठ मुकदमें दर्ज है। पहला मुकदमा छिनैती के आरोप में साल 2016 में दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार से अलग रहता है आरोपी
लोकेश हड्डी दिल्ली के नंदनगरी स्थित गुलफराज के मकान में किराये पर पत्नी के साथ रहता है। एक साल पहले दोनों ने प्रेम-विवाह किया था। किन्हीं कारणों से परिवार से अलग रह रहा है। दिल्ली से ट्रांस हिंडन आकर वह छिनैती करता था। मुठभेड़ के बाद भी उसने टीएचए के अलग-अलग इलाकों में कई वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि शुरूआत में उसके ऊपर काफी कर्ज था। इसे निपटाने के लिए वारदातें कीं। इसके बाद वह अपना खर्चा भी लूटे हुए सामान को बेच कर चलाने का आदी हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed