फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Smuggler arrested with two kilos of opium

Ghaziabad News: दो किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with two kilos of opium
गाजियाबाद। क्राइम ब्रांच ने दो किलो अफीम के साथ झारखंड के पंकज को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रेन के जनरल डिब्बे में अफीम लाया था। दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा में उसके कई ठिकानों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है। बरामद अफीम की कीमत 50 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी ने अपने ही गांव के संतोष का नाम पुलिस को बताया है। संतोष उसको माल उपलब्ध कराता था।
विज्ञापन

एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंंद ने बताया कि पुलिस को सिहानी गेट थाना क्षेत्र में एक तस्कर के होने की सूचना मिली। पुलिस घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पंकज कुमार निवासी टोला कस्बा, गिधोर, चतरा झारखंड बताया। आरोपी से दो किलो अफीम बरामद हुई। आरोपी ने बताया कि वह झारखंड से अफीम लेकर आया था। अफीम उसको उसके गांव के संतोष से उपलब्ध कराई थी। संतोष ने ही उसको दिल्ली एनसीआर पंजाब, हरियाणा के उन लोगों से उसका संपर्क कराया था, जो अफीम को ग्राहकों तक पहुंचाते हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसको कोर्ट में पेश किया। उसके फरार साथी की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है। जिसको पंकज माल की डिलीवरी देने जा रहा था, उनकी भी पहचान की जा रही है। पंकज ने पुलिस को बताया कि वह पहले मुंबई में नौकरी करने गया था, लेकिन वहां ज्यादा पैसा नहीं मिलता था और ज्यादा मेहनत करनी पड़ती थी। इसलिए उसने संतोष के साथ मिलकर यह काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed