फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Smuggler arrested with smack worth Rs one crore

Ghaziabad News: एक करोड़ रुपये की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with smack worth Rs one crore
इंदिरापुरम। 15 जून की रात वसुंधरा सेक्टर एक चौराहे पर पुलिस ने एक युवक को 685 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली के नंद नगरी के सुंदर नगरी निवासी सचिन है।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने दिल्ली के नंद नगरी की ही रहने वाली पिंकी नाम की महिला से स्मैक खरीदकर लाने की बात स्वीकार की है। आरोपी की कार और उसके पास से मिली 10 हजार रुपये की नकदी भी पुलिस ने जब्त कर ली है। नार्कोटिक्स ब्यूरो के मुताबिक आरोपी के पास से बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

मामले का खुलासा करते हुए 16 जून को एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने हिंडन बैराज की तरफ से आ रही कार को चेकिंग के लिए रोका था। कार आरोपी सचिन चला रहा था। कार का डेश बोर्ड खंगालने पर स्मैक रखी मिली। तलाशी लेने पर सचिन की जेब से करीब 10 हजार रुपये की नकदी भी मिली। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नंद नगरी निवासी महिला से स्मैक खरीदकर लाया था और 500-1000 रुपये की पुड़िया बनाकर बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed