फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   SMS alert will vote for

वोट के लिए आएगा एसएमएस अलर्ट

Tue, 31 Jan 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Tue, 31 Jan 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
SMS alert will vote for
एसएमएस
मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए अब टेलीकॉम कंपनियां भी मैदान में उतर गईं हैं। जियो, बीएसएनएल और एमटीएनएल एसएमएस के जरिए लोगों को मतदान करने का अलर्ट देंगे। इसके साथ ही यह कंपनियां लोगों को वोट डालने के लिए जागरूक भी करेंगी।  
विज्ञापन


सीडीओ कृष्णा करुणेश ने बताया कि मतदान जागरुकता अभियान की अंतिम रैली पांच फरवरी को आयोजित होगी। इसके बाद छह फरवरी से टेलीकॉम कंपनियों द्वारा एसएमएस अलर्ट भेजे जाने शुरू हो जाएंगे। इसके लिए बीएसएनएल और एमटीएनएल के साथ ही जियो से भी बात हो चुकी है।
विज्ञापन


बीएसएनएल से जनपद स्तर पर ही जीएम के साथ करार हो चुका है। जियो सिम पर आने वाले मेसेज के लिए लखनऊ निर्वाचन आयोग से ही समझौता हुआ है। कृष्णा करुणेश ने बताया कि  यह मैसेज उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए हैं ताकि अधिक से अधिक लोग बूथ तक पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन तीनों टेलीकॉम कंपनियों के  बाद अब वोडाफोन और एयरटेल से भी बात की जा रही है, जिससे अधिक से अधिक लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा सके। 


आदर्श बूथ पर नहीं मिलेगा गुलाब
आदर्श बूथ पर मत डालकर बाहर निकलने वाले मतदाताओं को सम्मान के तौर पर जिला प्रशासन गुलाब का फूल देने की प्लानिंग कर रहा था, लेकिन पर्यवेक्षक ने इसकी स्वीकृति नहीं दी। सीडीओ ने बताया कि मतदान न केवल लोगों का अधिकार है बल्कि राष्ट्र के प्रति कर्त्तव्य भी है।

ऐसे में जिला प्रशासन लोगों को वोट डालने के लिए प्रोत्साहित तो कर सकती है लेकिन वोट डालने के  लिए पुरस्कृत नहीं कर सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed