फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Smelly water came into the house, people protested

Ghaziabad News: घर में आया बदबूदार पानी, लोगों ने किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Smelly water came into the house, people protested
प्रताप विहार में पानी ना मिलने पर प्रदर्शन करते निवासी। स्रोत: जागरूक पाठक
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

गाजियाबाद। वार्ड नंबर 51 के प्रताप विहार सेक्टर-11 ई ब्लॉक में पिछले एक महीने से रेत मिला पानी आ रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह रेत के साथ ही सीवर मिला पानी आने से घरों में बदबू फैल गई। कॉलोनी निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उनका बेटा जब बाथरूम में नहाने गया तो बदबू के कारण उसे उल्टी होने लगी। आसपास के घरों के लोग सड़क पर आ गए और नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
लोगों ने कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो गंदा पानी लेकर लोग नगर निगम कार्यालय जाएंगे और अफसरों से कहेंगे कि इसे पीकर दिखाएं। कॉलोनी निवासी नीलम ने कहा कि हम लोग समय पर जल कर और सीवर कर जमा कर रहे हैं। इसके बावजूद पीने के लिए गंदा पानी मिल रहा है। कॉलोनी में करीब 1400 परिवार रहते हैं। विनोद कुमार ने बताया कि पिछले एक महीने से जो पानी आ रहा है उसमें रेत मिला है। यह पानी नहाने लायक भी नहीं है। कई बार नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं लेकिन, समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

विजयनगर जोन के अवर अभियंता शेषमणि को लोगों ने जब फोन किया तो उन्होंने समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया, लेकिन शाम तक वह कॉलोनी में नहीं पहुंचे थे। राजवीर ने कहा कि नगर निगम अधिकारियों से अपील है कि इस पानी को पीकर दिखाएं। जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता केपी आनंद ने कहा कि समस्या का शीघ्र ही समाधान कराया जाएगा। मौके पर टीम भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed