फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   smart City : Underground parking will be based in Vasundhara App

स्मार्ट सिटी : वसुंधरा में बनेगी एप बेस्ड अंडरग्राउंड पार्किंग

Mon, 20 Feb 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 20 Feb 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
smart City : Underground parking will be based in Vasundhara App
स्मार्ट सिटी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

वसुंधरा सेक्टर-7 में प्रस्तावित मेला स्थल के नीचे नगर निगम अंडरग्राउंड पार्किंग बनाएगा। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत नगर निगम ने प्रपोजल तैयार कर लिया है। इसे अब आवास विकास परिषद के अधिकारियों को भेजकर सहमति ली जाएगी। निगम की कंसलटेंट फर्म ने यह प्रपोजल तैयार किया है।      
स्मार्ट सिटी प्रपोजल में निगम ने जो एरिया शामिल किया है, उसमें वसुंधरा सेक्टर-7 की 50 एकड़ से ज्यादा जमीन शामिल है। आविप के ले-आउट प्लान में यहां मेला ग्राउंड बनाया जाना प्रस्तावित है। निगम और आविप अफसरों के  निरीक्षण के दौरान कंसलटेेंट फर्म ने मेला ग्राउंड के लिए अंडरग्राउंड पार्किंग बनाने का प्रस्ताव आविप को दिया था।
विज्ञापन


अफसरों का कहना है कि मेला स्थल के पास अंडरग्राउंड पार्किंग बनाई जा सकती है। इस पार्किंग को एप बेस्ड बनाया जाएगा। एप के जरिए लोग पार्किंग में पहुंचने से पहले ही अपनी जगह बुक कर सकेंगे। एप के जरिए ही पेमेंट भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवास विकास अधिकारियों ने निगम अफसरों से प्रपोजल तैयार कर भेजने को कहा है। मेयर अशु वर्मा ने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत क्षेत्र में लोगों को अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया करानी है। पार्किंग की सुविधा भी लोगों को मिलनी चाहिए। इसके लिए इलाके में पार्किंग का निर्माण किया जाएगा।

आवास विकास की प्रस्तावित योजना में पार्किंग बनाई जा सकती है। इसके लिए कंसलटेेंट कंपनी आवास विकास को प्रपोजल बनाकर भेज रही है।      

आवास विकास की योजना में नहीं है पार्किंग
वसुंधरा सेक्टर-7 और 8 में आवास विकास की प्रस्तावित योजना में पार्किंग नहीं है जबकि वसुंधरा का काफी हिस्सा कामर्शियल है। मेला ग्राउंड बनेगा तो यहां हजारों की संख्या में लोग गाड़ियों से आएंगे। उन्हें पार्किंग की सुविधा नहीं मिल सकेगी। सूत्रों की मानें तो योजना बनाने के दौरान अधिकारियों ने पार्किंग के बारे में नहीं सोचा था।

जब स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को देख रही कंसलटेंट फर्म ने पार्किंग की बात रखी तो अधिकारियों को पार्किंग का ख्याल आया।  स्मार्ट सिटी प्रपोजल पर ऑनलाइन फीडबैक लेने में पिछड़ा नगर निगम अब शहर के लोगों के साथ-साथ प्रोफेशनल कॉलेज के स्टूडेंट्स से भी मदद लेगा।

निगम अधिकारी और कंसलटेंट फर्म के एक्सपर्ट्स फीड बैक देने के लिए कॉलेज मैनेजमेंट और स्टूडेंट्स से मिलेंगे। स्मार्ट सिटी प्रपोजल में अच्छी मार्किंग के लिए नगर निगम को कम से कम 50 हजार फीड बैक चाहिए।

स्मार्ट सिटी मिशन के नोडल अफसर एसएस चौहान ने बताया कि शहर के 10 बड़े इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कालेजों के प्रबंधन से वार्ता की जाएगी। रेजिडेंट्स के साथ-साथ स्टूडेंट्स के फीड बैक को भी प्रपोजल में शामिल किया जाएगा। उनका कहना है कि 15 मार्च तक लोग फीड बैक  दे सकेंगे।
..
आज आविप, कल यूपीएआईडीसी अफसरों से होगी मीटिंग
वसुंधरा में खाली पड़ी आवास विकास परिषद की लैंड पर स्मार्ट सिटी मिशन की योजनाओं को लागू करने के लिए नगर निगम और कंसलटेंट फर्म के एक्सपर्ट्स मंगलवार को आविप अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। नगर निगम ने खाली लैंड को इस्तेमाल करने के लिए कुछ प्रपोजल भी तैयार किए हैं।


बुधवार को निगम अफसर यूपीएसआईडीसी के रीजनल मैनेजर और साइट-4 औद्योगिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। स्मार्ट सिटी प्रपोजल पर उनके साथ विचार विमर्श किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed