{"_id":"5893850e4f1c1bc64fe80663","slug":"smart-city-is-the-new-area-of-the-survey-consultant-firm","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी के नए एरिया का सर्वे कर रही कंसलटेंट फर्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी के नए एरिया का सर्वे कर रही कंसलटेंट फर्म
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Fri, 03 Feb 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
13 स्मार्ट सिटी की घोषणा
स्मार्ट सिटी का नया एरिया चिह्नित करने के लिए नगर निगम और कंसलटेंट फर्म ने फिजिकल सर्वे का काम शुरू कर दिया है। वसुंधरा और वैशाली के साथ-साथ एरिया बेस्ड डेवलपमेंट में साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र को भी शामिल किया जा सकता है।
इस बार चयनित किए जाने वाले एरिया का क्षेत्रफल करीब 1500 से 1600 एकड़ का होगा। नगर आयुक्त के अवकाश से लौटने के बाद इस पर अंतिम मुहर लगेगी। स्मार्ट सिटी के तीसरे चरण के लिए नगर निगम और कंसलटेंट फर्म केपीएमजी ने एरिया में थोड़ा बदलाव किया है।
पहले एरिया बेस्ड डेवलपमेंट के लिए कौशांबी-महाराजपुर और आंशिक वैशाली क्षेत्र को लिया गया था, लेकिन इस बार कौशांबी-महाराजपुर को हटाकर वसुंधरा और वैशाली को शामिल किया गया है। अब कंसलटेंट फर्म ने इसमें औद्योगिक क्षेत्र को भी शामिल करने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को नगर निगम के अफसरों और कंसलटेंट फर्म के एक्सपर्ट्स ने प्रस्तावित क्षेत्र का सर्वे किया। उन्होंने इसकी बाउंड्रीज तय कर ली हैं। वसुंधरा रेड लाइट-कनावनी मार्ग से वैशाली सेक्टर-4 के मुख्य मार्ग तक का क्षेत्र प्रपोजल में शामिल करने की प्लानिंग की गई है।
वहीं लिंक रोड और निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड के बीच का एरिया इसमें शामिल किया गया है। स्मार्ट सिटी मिशन के सहायक नोडल अधिकारी संजय सिंह चौहान का कहना है कि अब स्मार्ट सिटी प्रपोजल में आंशिक औद्योगिक क्षेत्र भी शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। नगरायुक्त से सहमति लेकर स्मार्ट सिटी के लिए एरिया तय कर दिया जाएगा।