{"_id":"692b448e7b086603410062d5","slug":"six-years-imprisonment-for-attempted-rape-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-771674-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दुष्कर्म के प्रयास में छह वर्ष की कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दुष्कर्म के प्रयास में छह वर्ष की कैद
विज्ञापन
गाजियाबाद। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में छह वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने दोषी आशुतोष शर्मा उर्फ गुड्डू को छह वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत की विशेष न्यायाधीश नीरज गौतम ने दोषी पर तीस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। इसमें से बीस हजार रुपये बच्ची को दिया जाएगा। अदालत ने यह फैसला एक साल में सुनाया है।
अदालत से मिली जानकारी के अनुसार बच्ची की मां ने 12 जुलाई 2024 को लोनी बार्डर थाने में तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि उनकी बेटी गली में खेल रही थी और वह अपने काम पर गई थीं। घर लौटने पर बेटी रोती हुई मिली। पूछने पर बच्ची ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला आशुतोष उसे खिलाने के बहाने ले गया और उससे गलत हरकत की।