फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Six-year-old girl dies after being hit by a car

Ghaziabad News: कार की चपेट में आने से छह साल की बच्ची की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Six-year-old girl dies after being hit by a car
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर-तीन में मंगलवार रात को एक कार की चपेट में आने से बच्ची घायल हो गई। हादसे के बाद परिजन पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि वसुंधरा सेक्टर-तीन में पप्पू कनोजिया झुग्गी-झोपड़ी में परिवार संग रहते हैं। सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे उनकी छह वर्षीय बेटी आधारशिला स्कूल के पास खड़ी थी। सड़क के दूसरी ओर जाने के दौरान तेज रफ्तार कार ने बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया। बच्ची सड़क पर ही घायल होकर गिर गई। कार चालक तेज रफ्तार में कार को लेकर मौके से भाग गया। बच्ची के घायल होने पर भीड़ लग गई और लोगों ने परिजन को हादसे की जानकारी दी। बच्ची को पास के अटलांटा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत बताया गया। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed