फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Six-year-old girl accused of digital rape

Ghaziabad News: छह साल की मासूम से डिजिटल रेप का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
Six-year-old girl accused of digital rape
मुरादनगर। छह साल की मासूम बच्ची के साथ डिजिटल रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति की छह साल की बेटी यूकेजी में पढ़ती है। मंगलवार दोपहर उनकी पत्नी ने छह साल की बेटी को पड़ोस में रहने वाली युवती को बुलाने भेजा था। आरोप है कि तभी आरोपी व्यक्ति ने बच्ची को पकड़ लिया और उसके कपड़े उतार दिए, बच्ची के अंगों के साथ छेड़छाड़ की। आरोपी ने गलत हरकत करने की कोशिश की। किसी तरह बच्ची हाथ छुड़ाकर भागकर अपने घर पहुंची। बच्ची ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई।
विज्ञापन

क्या होता है डिजिटल रेप

जब कोई हाथ या पैर की अंगुली से किसी महिला के निजी अंगों को छूता है तो उसे डिजिटल रेप कहते हैं। यहां डिजिट का मतलब अंगुली और अंगूठे से है।
बच्ची के पिता ने बताया कि आरोपी के घर पहुंचकर उसके पुत्र से शिकायत की। इस दौरान आरोपी ने गाली-गलौज की और घर के लोगों ने आरोपी को मौके से भगा दिया। एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर शिवप्रसाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, पुलिस की दो टीम आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed