फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Six-year-old boy drowns in Ganga while bathing, rescued

Ghaziabad News: स्नान के दौरान छह वर्षीय बच्चा गंगा में बहा, बचाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Six-year-old boy drowns in Ganga while bathing, rescued
ब्रजघाट। मथुरा से परिजन के साथ गंगा स्नान करने आया छह वर्षीय बच्चा गंगा की गहरी जलधारा में पहुंच गया और बहने लगा। जिसको बहता देख स्थानीय नाविकों और गोताखोरों ने गंगा से बाहर निकाला और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने सीएचसी भेज दिया, वहां से मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मथुरा निवासी मुकेश परिवार के साथ शनिवार को ब्रजघाट में गंगा स्नान के लिए आए थे। इस दौरान उनका छह वर्षीय बेटा टिंकू नत्थू घाट के सामने बैरिकेडिंग पार कर स्नान करने लगा, तभी वह गंगा की तेज धारा में पहुंच गया और बहने लगा। बच्चे की चीख पुकार सुनकर आसपास में मौजूद नाविक और गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत कर उसको बाहर निकाल लिया। बच्चे को बेहोशी की हालत में गढ़ सीएचसी में भर्ती कराया, वहां से गंभीर स्थिति में मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि परिजनों से वार्ता हुई है। बच्चे की हालत में सुधार है। गंगा की गहरी जलधारा में पहुंचने के कारण हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed