{"_id":"58b4640d4f1c1bec27830c92","slug":"six-trains-fracture-affected-track-and-signal-failure","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक फ्रैक्चर और सिग्नल फेल होने से छह ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक फ्रैक्चर और सिग्नल फेल होने से छह ट्रेनें प्रभावित
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Mon, 27 Feb 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
टूटी पटरी से कई ट्रेनें
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे में पटरियों का चटकना और सिग्नल फेल होना जारी है। सोमवार को रोजा यार्ड में रेल फ्रैक्चर और गजरौला यार्ड में सिग्नल सिस्टम फेल हो गया। इसके चलते अकाल तख्त और सुहेल देव एक्सप्रेस सहित छह ट्रेनें प्रभावित रहीं। ट्रैक की मरम्मत और सिग्नल सही होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।
विज्ञापन
मुरादाबाद-लखनऊ रूट पर सोमवार सुबह 6.20 बजे रोजा यार्ड में पटरी चटक गई। ट्रैक मैन ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची टीम ने तीस मिनट में ट्रैक दुरुस्त कर दिया। इसके चलते अकाल तख्त एक्सप्रेस, सुहेल देव एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस प्रभावित रही। वहीं दोपहर में गजरौला यार्ड में सिग्नल सिस्टम खराब हो गया।
विज्ञापन
प्वाइंट सेट काम करना बंद कर दिया। इसका असर ट्रेनों का संचालन पर पड़ा। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, मुरादाबाद पैसेंजर प्रभावित हुईं। ऑपरेशनल कारणों से लंबी दूरी की दर्जनों ट्रेनें लेट चल रही हैं। रेलवे विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आनंद विहार से भागलपुर जाने वाली गरीब रथ को कैंसल कर दिया गया है।
विज्ञापन