फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Six players selected for Karate competition

Ghaziabad News: कराटे प्रतियोगिता के लिए छह खिलाड़ियों का हुआ चयन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Six players selected for Karate competition
गाजियाबाद। मटियाला स्थित जनहित इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन खेल परिसर में शनिवार को कराटे टीम के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें छह खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम में जगह बनाई। चयन समिति के अधिकारी शिहान नरेंद्र सिंह ने बताया कि बुलंदशहर के अमर सिंह कॉलेज में 17 व 18 फरवरी को इंटर कॉलेज कराटे टूर्नामेंट का आयोजन से पूर्व ट्रायल हुए। उन्होंने बताया कि तकनीकी क्षमता, स्पीड, अनुशासन और प्रतियोगी के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का मूल्यांकन किया। पुरुष वर्ग में 60 किग्रा में निशांत, 67 किग्रा में गौरव गुप्ता व 75 किग्रा में पृथ्वी चौहान और रौनक का चयन हुआ। वहीं, महिला वर्ग के 63 किग्रा में शिल्पी शर्मा व 45 किलोग्राम में जिया का चयन हुआ। व्यक्तिगत कुमिते स्पर्धा मे पृथ्वी चौहान व जिया का चयन किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. श्याम सुंदर सूरी, कुलदीप सिंह, जीशान अली, अफजल खान व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed