फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Six passengers injured after speeding auto-rickshaw overturns; police investigating

Ghaziabad News: तेज रफ्तार ऑटो पलटने से छह सवारी घायल, पुलिस जांच में जुटी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Six passengers injured after speeding auto-rickshaw overturns; police investigating
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम को एक तेज रफ्तार ऑटो पलट गया। इस हादसे में ऑटो में सवार छह सवारी घायल हो गईं। उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना डीएलएफ चौकी क्षेत्र के भोपुरा में हुई। ऑटो तेज रफ्तार में तिराहे पर मुड़ते हुए अनियंत्रित होकर पलट गया। एक युवक का पैर ऑटो के नीचे आने से बुरी तरह जख्मी हो गया। एक अन्य व्यक्ति के हाथ में गंभीर चोट आई है तो तीसरे के सिर में चोट आई। वहीं, तीन अन्य लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह का कहना है कि सभी घायलों के नाम व पते का पता लगाया जा रहा है। सभी अपने अलग-अलग निजी अस्पताल में प्राथमिकी उपचार कराकर घर चले गए थे। वहीं, चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed