{"_id":"675748ab4bb38433780471d5","slug":"six-month-old-fetus-found-stuck-in-toilet-pipe-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1011-114127-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शौचालय के पाइप में फंसा मिला छह माह का भ्रूण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शौचालय के पाइप में फंसा मिला छह माह का भ्रूण
विज्ञापन
इंदिरापुरम। प्रह्लादगढ़ी निवासी देवेंद्र उर्फ देवा के मकान में रविवार देर रात एक छह माह का भ्रूण फंसा मिला। भ्रूण देखते ही मकान मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मकान में रहने वाले नौ किरायेदार परिवारों से पूछताछ शुरू कर दी है। शक के घेरे में आने वाले परिवारों का डीएनए सैंपल भी जांच के लिए भेजा जाएगा ताकि भ्रूण किसका था यह पता चल सके।
देवेंद्र उर्फ देवा ने डायल 112 पर फोन करके रविवार रात पुलिस को अपने घर में शौचालय पाइप में भ्रूण के फंसे होने की सूचना दी थी। जब पुलिस वहां पहुंची तब शौचालय का पाइप कटा हुआ था और उसके एक हिस्से में भ्रूण फंसा हुआ था। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर भ्रूण को बाहर निकाला और शव गृह भेज दिया। देवेंद्र ने बताया कि उनके मकान में नौ मजदूर परिवार किराये पर रहते हैं। रविवार को अचानक पानी रुकने की वजह से शौचालय का पाइप काटा गया तब भ्रूण के फंसे होने का पता चला। पुलिस ने सभी नौ परिवारों से पूछताछ शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि भ्रूण किसका था। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि पूछताछ के बाद शक के घेरे में आने वाले परिवार के लोगों का सैंपल डीएनए जांच के लिए भेजा जाएगा।