{"_id":"66d639963aa654efd607ee44","slug":"six-lakh-rupees-were-grabbed-in-the-name-of-selling-the-shop-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-456333-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दुकान बेचने के नाम पर छह लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दुकान बेचने के नाम पर छह लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र के शताब्दीपुरम निवासी कर्मवीर सिंह से दो लोगों ने अपनी दुकान बेचने के नाम पर छह लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि रुपये लेने के बाद आरोपियों ने बैनामा नहीं किया। रुपये वापस मांगने पर आरोपी धमकी देने लगे। मामले में उन्होंने रविंद्र और वीरवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
कर्मवीर सिंह ने बताया कि उनसे रविंद्र ने अपनी गोविंदपुरम स्थित दुकान को बेचने के लिए कहा। 14.75 लाख में दुकान का सौदा हुआ। उन्होंने अपने बेटे के बैंक खाते के माध्यम से उन्हें 6.25 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि रुपये लेने के बाद उन्होंने बैनामा नहीं किया और टालमटोल करते रहे। कुछ समय बाद रविंद्र ने उनके बेटे के खाते में 25 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। अब वह बाकी रकम देने से मना कर रहे हैं और रुपये मांगने पर धमकी दे रहे हैं। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। संवाद