फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Six employees including two Assistant Commissioners from the State Tax Department are absent from duty

गाजियाबाद: राज्य कर विभाग के दो सहायक आयुक्त समेत छह कर्मचारी ड्यूटी से गायब, वेतनवृद्धि रोकने के आदेश

Fri, 23 Oct 2026 09:38 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Akash Dubey Updated Fri, 23 Oct 2026 09:38 PM IST
सार

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने छह कर्मचारियों की एक वेतनवृद्धि रोकने और एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Six employees including two Assistant Commissioners from the State Tax Department are absent from duty
डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन में ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर राज्य कर विभाग के दो सहायक आयुक्त समेत छह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने सभी की एक वेतनवृद्धि रोकने और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


22 अक्तूबर को इंग्राहम इंटर कॉलेज से पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान ये कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे। इनमें पीठासीन अधिकारी के रूप में तैनात राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त पंकज कुमार सिंह और राहुल कुमार शामिल हैं। वहीं, मतदान अधिकारी प्रथम के रूप में बेसिक शिक्षा विभाग के अमित कश्यप और अनिल कुमार अनुपस्थित मिले। मतदान अधिकारी तृतीय के रूप में लोक निर्माण विभाग के कुंवर पाल सिंह और अनुज कुमार भी ड्यूटी से गायब थे। जिलाधिकारी ने निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed