फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Six brave fire brigade personnel will be honoured with President's Award

Ghaziabad News: राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होंगे अग्निशमन दल के छह जांबाज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Six brave fire brigade personnel will be honoured with President's Award
गाजियाबाद। विश्व में 4 मई का दिन फायर फाइटर दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसका मकसद फायर फाइटरों को उनके मुश्किल भरे काम के लिए धन्यवाद देना और उनका सम्मान करना होता है। वर्ष 2022 में इंदिरापुरम स्थित एमई केयर अस्पताल में लगी भीषण आग के दौरान दमकल विभाग की टीम ने अदम्य साहस का परिचय देकर आग में घिरे 12 लोगों को सकुशल निकालने वाले सीएफओ, फायरमैन और चालक सहित छह दमकलकर्मियों को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि राष्ट्रपति गैलेंटरी अवार्ड से विभाग के छह कर्मियों को सम्मानित करेंगी। इनमें सीएफओ राहुल पाल, फायर स्टेशन ऑफिसर कुंवर सिंह, फायरमैन जोगेंद्र सिंह, प्रह्लाद सिंह राना, आयुष्मान कुमार शर्मा और चालक सतेंद्र सिंह के नाम शामिल हैं। जिले में वर्ष 2019 में 1129 स्थानों पर आग की घटनाएं हुई। जिसमें आठ लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। जबकि टीम 88 लोगों की जान बचाने में कामयाब रही। इसी तरह वर्ष 2022 में 910 अग्निकांड हुए और 14 लोगों की जान गई, टीम ने 19 लोगों की जान बचाई। वर्ष 2021 को 931 स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुई और एक व्यक्ति की जनहानि हुई जबकि 32 लोगों की जान बचाई गई। ऐसे ही वर्ष 2022 में 1103 हादसे हुए और तीन लोगों की जान गई जबकि छह लोगों की जान बचा ली गई थी। वर्ष 2023 को 1058 स्थानों पर आग लगी और चार लोगों की जान गई और 595 को बचाया गया। जबकि वर्ष 2024 में 1607 अग्निकांड हुए और 17 लोगों की जान गई जबकि 15 लोगों को टीम बचा लिया। वर्ष 2025 मार्च तक 305 स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं और चार लोगों की इन हादसों में जान जा चुकी है। हालांकि टीम ने चार लोगों की जान बचा ली।
विज्ञापन

सात वर्षों में बचाए आठ जीव

सीएफओ ने बताया कि वर्ष 2022 में सर्वाधिक 22 जीवों की मौत हुई। वर्ष 2019 में 0, 2020 में एक, 2021 में एक, 2022 में 42, 2023 में चार, वर्ष 2023 में शून्य, 2024 में 22 और वर्ष 2025 अभी तक एक भी जीव की मौत आग की घटनाओं में नहीं हुई है। जबकि इन वर्षों में टीम आठ जीवों की जान बचाने में कामयाब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed