{"_id":"6831ee72ac52bc1e760933be","slug":"six-beat-policemen-on-line-duty-in-ghaziabad-2025-05-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में खाकी की लापरवाही, दरोगा समेत छह बीट पुलिसकर्मी हुए लाइन हाजिर, डीसीपी ग्रामीण ने लिया एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में खाकी की लापरवाही, दरोगा समेत छह बीट पुलिसकर्मी हुए लाइन हाजिर, डीसीपी ग्रामीण ने लिया एक्शन
Sat, 24 May 2025 09:36 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 24 May 2025 09:36 PM IST
सार
गाजियाबाद में बीट पुलिसिंग व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर डीसीपी ग्रामीण ने एक्शन लिया है। बीट रिपोर्टिंग से खुलासा हुआ। जिसके बाद छह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
anuj crime
- फोटो : iStock
विस्तार
बीट पुलिसिंग व्यवस्था में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने कार्रवाई की है। ग्रामीण क्षेत्र में सत्यापन के बावजूद कुछ अपराधियों ने आपराधिक गतिविधि की हैं। इसका खुलासा बीट रिपोर्टिंग के दौरान हुआ। इससे खफा सुरेंद्र नाथ तिवारी ने छह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि कानून व्यवस्था को बेहतर करने और अपराधियों पर निगरानी के लिए लागू की गई बीट पुलिस प्रणाली में लापरवाही बरतने वाले छह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। सभी पुलिसकर्मी देहात जोन के हैं।
विज्ञापन
मोदीनगर क्षेत्र और ट्रोनिका सिटी क्षेत्र में बदमाशों का वेरिफिकेशन होने के बाद भी अपराध हुआ। जिसमें पुलिस ने जांच के बाद ऐसे बदमाश पकड़े, जिनके सत्यापन में लापरवाही बरती गई है। ऐसे में ट्रोनिका सिटी थाने में तैनात दारोगा विजेंद्र कुमार, ट्रेनी दारोगा अरविंद कुमार, हैड कांस्टेबल विकास राणा, महिला कांस्टेबल नीशु, भोजपुर थाने में तैनात हैड कांस्टेबल चरन सिंह और मोदीनगर थाने में तैनात हैड कांस्टेबल सुनील कुमार को लाइन हाजिर किया है।
विज्ञापन
डीसीपी के मुताबिक जांच में सामने आया कि इन पुलिसकर्मियों ने अपना काम ठीक से नहीं किया था जिस वजह से बदमाशों के सत्यापन की रिपोर्ट गलत दी गई। बताया कि बीट पुलिसिंग व्यवस्था में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।