फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Situation worsened due to pollution in Loni, people instructed not to stay outside

Ghaziabad News: लोनी में प्रदूषण से बिगड़े हालात, लोगों को बाहर नहीं रहने की हिदायत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Situation worsened due to pollution in Loni, people instructed not to stay outside
साहिबाबाद। लोनी में प्रदूषण की स्थिति लगातार खराब हो रही है। शुक्रवार को इस स्टेशन का एक्यूआई सबसे खराब श्रेणी में 365 पहुंच गया जो अस्थमा के मरीज और गर्भवती महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक है। शहर के हालात भी ठीक नहीं है। एक सप्ताह से वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में 200 के पार बना है। हवा की गति धीमी होने से 227 एक्यूआई में लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई। ग्रेडेड रिस्पॉंस एक्शन प्लान लागू होने के बावजूद नियम धूल और धुएं में उड़ रहे हैं। शर्ते और पाबंदियां सिर्फ कागजों में दिख रही हैं।
विज्ञापन

जनपद में एक अक्तूबर को ग्रैप लागू हुआ था। उसके कुछ दिनों बाद ही शहर क एक्यूआई 200 के पार पहुंच गया था। 20 दिन बीतने के बाद भी वायु गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं हुआ है। एक्यूआई लगातार 200 के पार है। प्रदूषण रोकने में जिम्मेदार विभागों के अधिकारी नियम पालन कराने में नाकाम हो रहे हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि एलिवेटेड रोड के नीचे जगह-जगह कूड़ा जलाकर प्रदूषण फैलाया जाता है लेकिन अधिकारी प्रदूषणकारियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने के बजाय आंखें बंद करके बैठे हैं। धूल उड़ने से रोकने, उम्र पूरी कर चुके वाहनों को सीज करने, औद्योगिक इकाइयों से काला धुआं निकालकर प्रदूषण फैलाने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। शहर का एक्यूआई 227 पहुंच गया। इसमें पीएम 2.5 मानक से तीन गुना ज्यादा रहा। वहीं, इंदिरापुरम में एक्यूआई 169, संजय नगर में पहले के मुकाबले 60 अंक बढ़कर 224 और वसुंधरा में 147 रिकॉर्ड हुअ। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय प्रबंधक विकास मिश्रा का कहना है कि प्रदूषण फैलाने वालों को लगातार चिन्हित कर कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन

एक सप्ताह का एक्यूआई:
27- 227
26 - 235

25 - 203

24 - 218

23- 221

22 - 246


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article