{"_id":"6952dd60aa257a86060731fb","slug":"sitting-on-the-railway-track-he-called-his-angry-wife-and-then-died-after-being-hit-by-a-train-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-791639-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रेलवे ट्रैक पर बैठकर रूठी पत्नी को किया फोन, फिर ट्रेन की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रेलवे ट्रैक पर बैठकर रूठी पत्नी को किया फोन, फिर ट्रेन की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
विवेकानंद नगर रेलवे ओवरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर युवक की सुसाइड के बाद मौजूद लोग व पुलिसकर्मी
गाजियाबाद। कविनगर औद्योगिक क्षेत्र में ममेरे भाई से मिलने आए मेरठ के युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक ने रेलवे ट्रैक पर बैठकर रूठी हुई पत्नी को फोन किया। उसके घर नहीं लौटने पर आत्महत्या करने की बात कही। इसके बाद ट्रेन की चपेट में आ गया।
एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मृतक की पहचान अब्दुल रहमान (25) पुत्र मो. अकलीन निवासी लोहिया नगर, मेरठ के रूप में हुई है। उसके ममेरे भाई साहबुद्दीन ने बताया कि वह कविनगर में एक फैक्टरी में वेल्डिंग करते हैं। सोमवार सुबह करीब नौ बजे अब्दुल उनके पास पहुंचा और काम दिलाने के लिए कहा। फिर वह कुछ देर बाद आने की बात कहकर चला गया।
करीब एक घंटे बाद मेरठ से अब्दुल के पिता का फोन आया। उन्होंने बताया कि अब्दुल विवेकानंद नगर स्थित रेलवे ट्रैक पर बैठा है। वह फोन पर पत्नी से आत्महत्या करने की बात कह रहा है। साहबुद्दीन भाई को तलाशते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंचे तो वहां उसका क्षत-विक्षत शव मिला। एसीपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
निकाह के सात माह बाद छोड़कर चली गई थी पत्नी
साहबुद्दीन ने बताया कि अब्दुल का निकाह दो वर्ष पहले हुआ था। शादी के सात माह बाद ही पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। दोनों की काउंसलिंग हुई और वर्तमान में मामला कोर्ट में विचाराधीन है। पत्नी के नहीं आने से अब्दुल परेशान रहता था। उसने काम करना भी बंद कर दिया था।