{"_id":"666e01e6e4a16480310847ca","slug":"sitarams-post-mortem-report-did-not-reveal-the-cause-of-death-viscera-safe-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-103133-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सीताराम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हुआ मौत का कारण स्पष्ट, विसरा सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सीताराम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हुआ मौत का कारण स्पष्ट, विसरा सुरक्षित
विज्ञापन
मोदीनगर। कस्बा पतला में बृहस्पतिवार रात सोते समय वृद्ध नेपाल सिंह पर पेट्रोल डालकर आग लगने के बाद आरोपी सीताराम की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, हालांकि पुलिस का दावा है कि आग लगाते समय झुलसने से सीताराम की जान गई। पुलिस ने विसरा सुरक्षित किया है। इसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। गंभीर रूप से झुलसे नेपाल सिंह की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
कस्बा पतला निवासी नेपाल सिंह 55 और पड़ोसी सीताराम 75 घनिष्ठ मित्र थे। दो माह पूर्व सीताराम की पत्नी कपड़े जला रही थी तभी पड़ोसी नेपाल की घोड़ी की पूंछ में आग लग गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों में मनमुटाव हो गया था। बृहस्पतिवार रात नेपाल सिंह घेर के आंगन में सो रहे थे। पड़ोसी सीताराम भी अपने घर के आंगन में सो रहे थे। सीताराम ने रात में सोते समय नेपाल सिंह पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। आग में सीताराम भी झुलस गया था। सीताराम का शव शुक्रवार सुबह घर से लगभग छह सौ मीटर दूर मिला था जबकि नेपाल सिंह का मेरठ स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
शनिवार को मृतक सीताराम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। जिसके बाद विसरा सुरक्षित कर दिया गया। दोनों परिवारों में शनिवार को चूल्हे नहीं जलेे। आसपास के लोग दोनों परिवारों को ढांढस बंधा रहे हैं। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।