फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   SIT in-charge arrested for taking bribe of Rs 4 lakh in syrup smuggling case

Ghaziabad News: सिरप तस्करी में चार लाख रिश्वत लेने पर एसआईटी प्रभारी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
SIT in-charge arrested for taking bribe of Rs 4 lakh in syrup smuggling case
पुलिस गिरफ्त में रमेश सिंह सिंधु।
गाजियाबाद। मेरठ रोड स्थित मछली गोदाम से पकड़ी गई कफ सिरप की खेप के मामले में जांच अधिकारी क्राइम ब्रांच के निरीक्षक रमेश सिंह सिद्धू को चार लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की कार से 3.87 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। डीसीपी सिटी ने बताया कि निरीक्षक को निलंबित कर मुकदमा दर्ज कराया गया है। रिश्वत एक ट्रांसपोर्टर को जांच में राहत देने के नाम पर ली गई थी। रिश्वत देने वाले को भी सिहानी गेट पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन




प्रदेशभर की पुलिस कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी रोकने और आरोपियों की धरपकड़ के लिए दिन-रात प्रयास कर रही है। इस कड़ी में तीन नवंबर को क्राइम ब्रांच ने मेरठ रोड स्थित मछली गोदाम में छापा मारकर करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये का कफ सिरप बरामद किया था, जिसे बांग्लादेश में तस्करी के लिए ट्रकों में लोड कराया जा रहा था। मामले की जांच के लिए डीसीपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है, जिसका नेतृत्व निरीक्षक रमेश सिंह सिद्धू कर रहे थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर लोहियानगर स्थित क्राइम ब्रांच कार्यालय में सिद्धू को बरेली निवासी राहुल शर्मा पॉलीथिन में नोटों की गड्डी दे गया। इसकी सूचना पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ को मिली तो उन्होंने डीसीपी सिटी धवल जायसवाल और एसीपी नंदग्राम उपासना पांडे को कार्यालय पहुंचकर तलाशी लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम रात करीब नौ बजे कार्यालय पहुंची और जांच शुरू की। इस दौरान सिद्धू की कार से पॉलीथिन में भरी नोटों की गड्डी बरामद हुई। गिनती करने पर यह रकम 3.87 लाख रुपये निकली। पूछताछ में सिद्धू ने एक बीमार रिश्तेदार की सहायता के लिए रुपयों का इंतजाम करने की बात कही, लेकिन रुपये कहां से आए इस बारे में पुख्ता जानकारी नहीं दे सके। इस पर टीम ने निरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया और सिहानी गेट थाने ले गई।

......

ट्रांसपोर्टर संतोष भड़ाना को केस में राहत दिलाने के लिए ली रिश्वत

तीन नवंबर को पकड़ी गई कफ सिरप की खेप के मामले में पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, जिनमें से आठ को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में बरेली-गोरखपुर ट्रांसपोर्ट का संचालक संतोष भड़ाना भी शामिल है। जांच में सामने आया कि उसके सहयोग से ही मकनपुर निवासी सौरव त्यागी कफ सिरप की तस्करी कर रहा था। संतोष की जमानत अर्जी पर कोर्ट में सुनवाई होनी है। पुलिस के अनुसार, जांच अधिकारी सिद्धू ने रिपोर्ट में संतोष को राहत देने व गंभीर धाराएं हटाने के लिए रिश्वत ली।

......

शराब बंदी वाले प्रदेशों में सिरप की तस्करी

एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी गिरोह ऐसे प्रदेशों में करता था, जहां शराब की बिक्री प्रतिबंधित है। बांग्लादेश सहित अन्य देशों में भी इस सिरप की तस्करी की जाती थी। 210 रुपये की शीशी 600 से 1,000 रुपये तक बेची जाती थी।


-----

सिरप तस्करी के मामले में गठित एसआईटी का नेतृत्व कर रहे क्राइम ब्रांच के निरीक्षक रमेश सिंह सिद्धू को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उनकी कार से 3.87 लाख रुपये बरामद हुए हैं। मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

-धवल जायसवाल, डीसीपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed