फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sit-in and protest at the Collectorate over employees' demands.

Ghaziabad News: कर्मचारियों की मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Sit-in and protest at the Collectorate over employees' demands.
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते भारतीय मजदूर संघ के सदस्य। संवाद
गाजियाबाद। भारतीय मजदूर संघ, संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ और विभिन्न श्रमिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को कर्मचारियों और श्रमिकों की विभिन्न मांगों को लेकर जिला अधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों और श्रमिकों ने भाग लेकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों और श्रमिकों की कई समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं। समान कार्य, समान वेतन समेत कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों का शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। धरना-प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में कर्मचारियों और श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं का उल्लेख करते हुए उनका समयबद्ध और त्वरित समाधान कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष दीपक चौधरी, विभाग प्रमुख अमरकांत, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजय यादव, उप जिला मंत्री देवेंद्र कुमार, सविता चौधरी, ऑटो यूनियन से नंद किशोर, अमरीश झा, जितेंद्र पासवान, रेड़ी पटरी संगठन से प्रदीप शर्मा और शैलेंद्र अग्निहोत्री, रोडवेज से देवेंद्र, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव भिषेक, अवनीत और महावीर महतो, उद्यान विभाग से चंद्रपाल और दीपक, पंजाब बोरवेल से रवि, रामायण यादव, आशा से गीता देवी, विजय लक्ष्मी सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed