फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sir, my husband has nine girlfriends, and after 20 years, he is threatening to stuff them in his briefcase.

Ghaziabad News: साहब, पति की नौ गर्लफ्रैंड, 20 साल बाद अटैची में भरने की दे रहा धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Sir, my husband has nine girlfriends, and after 20 years, he is threatening to stuff them in his briefcase.
गाजियाबाद। पति की हरकतों से परेशान पीड़ित पत्नी ने शादी के 20 वर्ष बाद दहेज उत्पीड़न, अटैजी में भरकर हिंडन में फेंकने की धमकी देने और मारपीट करने का आरोप लगाकर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि उनकी शादी टप्पल अलीगढ़ में वर्ष 2005 में कौशांबी क्षेत्र में रहने वाले हेमंत गोयल से हुई थी। शादी के बाद पीड़िता को पति ने अपने माता-पिता के साथ छोड़ दिया। वह दोनों की सेवा करती रहीं और दो बेटियों को जन्म दिया। वर्तमान में एक बेटी 19 वर्ष की है तो दूसरी 15 वर्ष की। महिला का कहना है कि उसके पति की नौ महिला मित्र हैं। एक महिला मित्र ने उनके पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर जेल भेज दिया। पति ने पीड़िता को विश्वास में लिया और जमानत कराने की गुहार लगाई। कई माह बाद पति जेल से छूटे।
विज्ञापन

आरोप है कि सास-ससुर की मौत होने पर पति ने कई महिला मित्र बना लीं। एक महिला मित्र का नाम बताया और धमकी दी कि उसे परिवार के साथ रखना होगा। विरोध करने पर पिटाई की गई। आरोप है कि पति एक अटैची खरीदकर घर लाए और धमकी दी कि इसमें भरकर हिंडन नदी में डाल दूंगा। पीड़िता का आरोप है कि पति ने उनकी बेटियों को भी उनसे अलग कर दिया। आरोप है कि शादी के 20 वर्ष बाद पति अब दूसरी महिला के साथ रहने की जिद पर अड़ा है। पीड़िता ने आरोपी पति के खिलाफ महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसीपी महिला थाना सलोनी अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed