{"_id":"5ec7ac128ebc3e906252166d","slug":"sikhs-will-make-masks-from-old-turbans115","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस्तारो और पुरानी पगड़ियों से मास्क बनाएंगे सिख संगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस्तारो और पुरानी पगड़ियों से मास्क बनाएंगे सिख संगत
पगड़ियों से बने मास्क दिखाते सिख समाज के सदस्य
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। सिक्ख संगत कोरोना कोरो ना आपदा के समय में ज़रूरतमंदों के लिए लंगर, राशन किट व प्रशासनिक सहायता या अन्य प्रकार की सेवा कर रही है। जानकारी देते हुए अल्पसंख्यक आयोग यूपी के पूर्व सदस्य सरदार एसपी सिंह ने बताया कि अब सिक्ख संगत ने अपनी उपयोगी दस्तारो व पगड़ियों से मास्क बनाने का टास्क अपने हाथों में लिया है। इसके लिए संगत की ओर से आज 150 पगड़ियॉ विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के सहयोग से प्राप्त हुई। इसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय मन्त्री सरदार आरपी सिंह ने अभियान भी चलाया हुआ है। एडीसी (सिविल) सरदार हरप्रीत सिंह जग्गी ने बताया कि प्राप्त पगड़ियों से मास्क बनाने का कार्य दयाल पब्लिक स्कूल, विजय नगर में शुरू किया गया है। इसके लिए बाक़ायदा टेलर भी लगाये गये हैं, जो लगातार मास्क बनाने का कार्य कर रहे हैं । कविनगर ब्लाक गुरुद्वारा समिति के अध्यक्ष रविन्दर सिंह जौली ने बताया कि आज रामप्रस्थ गुरुद्वारे से, राजनगर गुरुद्वारे से, कविनगर गुरुद्वारे व प्रताप विहार गुरुद्वारे की संगत से व अन्य कई से व्यक्तिगत तौर पर भी पगड़ियों प्राप्त हुई है। रामप्रस्थ गुरुद्वारे के सह सचिव कवंलजीत सिंह सिक्का ने बताया कि पूर्व में हम लोग दिल्ली के लिए सेवा कर रहे थे। अब ग़ाज़ियाबाद के लिए सेवा की है और आगे भी इसी प्रकार से सेवा करते रहेंगे। इस मौक़े पर सरदार एस पी सिंह, रविन्दर सिंह जौली, हरप्रीत सिंह जग्गी, मनजीत सिंह सेठी, कवंलजीत सिंह सिक्का, धर्मेंद्र सिंह सोहल, दयाल सिंह जग्गी, झुझार सिंह, मनदीप सिंह, शिवकुमार गर्ग, सुखविन्दर सिंह, सुरेश कुमार, पिंकी व बबीता आदि उपस्थित थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।