{"_id":"657db5f0a5982564ed0f10e6","slug":"shubham-bhadana-selected-for-the-post-of-flying-officer-in-air-force-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: शुभम भड़ाना बने फ्लाइंग ऑफिसर, परिजनों ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: शुभम भड़ाना बने फ्लाइंग ऑफिसर, परिजनों ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी
Sat, 16 Dec 2023 08:06 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 16 Dec 2023 08:06 PM IST
सार
गाजियाबाद के चंद्र नगर कॉलोनी में रहने वाले शुभम भड़ाना का एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयन हो गया है। प्रशिक्षण में सर्वश्रेष्ठ अंक आने पर उनको राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
शुभम भड़ाना बने फ्लाइंग ऑफिसर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के चंद्र नगर कॉलोनी में रहने वाले शुभम भड़ाना का एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयन हो गया है। प्रशिक्षण में सर्वश्रेष्ठ अंक आने पर उनको राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है। उधर, शुभम के परिवार और पैतृक गांव में लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
विज्ञापन
शुभम के चाचा नरेंद्र भड़ाना ने बताया कि उनके भाई देवेंद्र कुमार एक निजी कंपनी में डिप्टी मैनेजर है। देवेंद्र का बेटा शुभम का साल-2021 में एएफसीएटी एग्जाम पास करने के बाद एयरफोर्स में चयन होने के बाद डेढ़ साल का प्रशिक्षण में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर वह फ्लाइंग ऑफिसर बन गया है। इसके लिए बडे़ अधिकारियों की ओर से उसे सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
भारतीय वायु सेवा की ट्रेनिंग पूरी कर फ्लाइंग ऑफिसर बनने के बाद सोमवार को वह अपने घर पहुंचा और वहां पर खुशी मनाई गई। शुभम के मरेठ खरखौदा स्थित धंतला गांव में भी उनके दादा लक्ष्मी चंद और दादी सरोज देवी आदि समेत लोगो ने खुशी मनाई।
विज्ञापन