फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Shot fired in parking dispute, retired BSNL officer injured

Ghaziabad News: पार्किंग के विवाद में चली गोली, बीएसएनएल से सेवानिवृत्त अधिकारी घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Shot fired in parking dispute, retired BSNL officer injured
गाजियाबाद। विजयनगर के सेक्टर-11 स्थित भाऊराव देवरस कॉलोनी में मंगलवार की सुबह दो पक्षों में कार पार्किंग के लिए विवाद हो गया। इसमें पहले मारपीट हुई। फिर एक पक्ष ने गोली चला दी। गोली रास्ते में खड़े परिचित का इंतजार कर रहे बीएसएनएल से सेवानिवृत्त अधिकारी चंद्रभान गुप्ता को लगी। उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर पांच लाेगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

घायल चंद्रभान गुप्ता ने बताया कि वह भाऊराव देवरस कॉलोनी की आरडब्ल्यूए के संरक्षक हैं। उनको आरडब्लूए के अध्यक्ष अजेंद्र प्रभाकर के साथ जरूरी काम से मंगलवार सुबह प्रयागराज जाना था। इसके लिए उन्होंने पहले ही रिजर्वेशन करा लिया था। रेलवे स्टेशन जाने के लिए वह घर से निकले और कॉलोनी के गेट पर पहुंचकर अजेंद्र प्रभाकर फोन किया। उन्होंने पांच मिनट में पहुंचने की बात कही। इसी बीच वह वहीं पर खड़े होकर काॅलोनी के सुरक्षा कर्मी से बातचीत करने लगे। तभी वहां दो पक्षों में झगड़ा होने लगा।
विज्ञापन

दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमलावर हो गए। दोनों के पक्ष में काफी लोग भी वहां पहुंच गए। लेकिन विवाद कम होने की बजाय और बढ़ गया। तभी वहां एक युवक के पीछे शोर मचाते हुए कुछ लोग भाग रहे थे। उन्हीं में किसी एक युवक ने गोली चला दी, जो उनके कूल्हे में लगी। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। तब तक अजेंद्र प्रभाकर भी वहां पहुंचे गए थे। उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी देकर उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां मौजूद लाेगों से घटनाक्रम की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि बबलू त्यागी और समीर के बीच कार खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों में मारपीट हुई और एक पक्ष की तरफ से गोली चलाई गई जो राहगीर चंद्रभान गुप्ता को लगी। उनकी हालत ठीक है। जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है। माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed