फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Shops will open for essential items, police will not bother

आवश्यक वस्तुओं की खुलेंगी दुकानें, नहीं परेशान करेगी पुलिस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
Shops will open for essential items, police will not bother
आवश्यक वस्तुओं की खुलेंगी दुकानें, नहीं परेशान करेगी पुलिस - अधिकारियों का दावा शासन के निर्देशों के अनुरूप होगा नियमों का पालन माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। जिले में दो दिन के लॉकडाउन के दौरान शनिवार और रविवार को बाजार में बंदी किराना और सब्जी व्यापारियों के लिए मुसीबत बनी हुई है। शासन के आवश्यक वस्तुओं के निर्देशों के बावजूद पिछले सप्ताह पुलिस ने बाजारों में सब्जी और किराना की दुकानों को जबरदस्ती बंद करा दिया था। शुक्रवार को व्यापारियों में दुकानें खुलेंगी या नहीं इसको लेकर चर्चा रही। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि आवश्यक वस्तुओं से जुड़ी सभी दुकानें खुलेंगी और पुलिस व्यापारियों को परेशान नहीं करेगी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष संजय बिंदल ने शुक्रवार को इस विषय को अधिकारियों के समक्ष रखा। सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र लिखकर उन्होंने किराना, दूध, फल, सब्जी की दुकानों को सप्ताह में दो दिन लगने वाले लॉकडाउन के दौरान खोले जाने पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। उन्होंने कहा कि पिछली बार विजयनगर में दुकानों को बंद कराया गया था। इस दौरान पुलिसकर्मी व्यापारियों के साथ अभद्रता भी करते हैं। ऐसे में पहले ही स्थिति स्पष्ट होना आवश्यक है। जिले में शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन प्रभावी रहेगा। इस दौरान सभी निजी और सरकारी कार्यालय भी बंद रहेंगे और बैंक और आवश्यक सेवाओं से जुड़े सभी कार्यालय खोले जाएंगे। लॉकडाउन में ट्रांसपोर्ट गाड़ियों को आवाजाही की अनुमति रहेगी। इनके लिए हाईवे स्थिति ढाबे, मेकेनिक की दुकानों को खोला जाएगा। ---- आवश्यक वस्तुओं की होगी बिक्री: शनिवार और रविवार को लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की बिक्री पूर्व की भांति होती रहेगी। उप श्रमायुक्त राजेश मिश्र ने बताया कि लॉकडाउन को लेकर जो भी निर्देश शासन से आए हैं, उनका पालन कराया जाएगा। ----
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed