फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Shop's roof collapses due to DJ's strong vibration, couple injured

Ghaziabad News: डीजे के तेज कंपन से दुकान की छत का गिरी, दंपती घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Shop's roof collapses due to DJ's strong vibration, couple injured
मोदीनगर। चूना भट्ठी कॉलोनी में बृहस्पतिवार दोपहर धार्मिक यात्रा के दौरान तेज आवाज में बज रहे डीजे की कंपन से दुकान की छत का हिस्सा गिर गया। इससे दुकानदार महेश और उनकी पत्नी सोनिया घायल हो गईं। दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में सोनिया को गंभीर चोट आई। कॉलोनी निवासी महेश कुमार कॉलोनी में ही रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान करते हैं। पत्नी सोनिया भी काम में सहयोग करती हैं। महेश ने बताया कि उनकी दुकान की छत कुछ कमजोर हो रही थी। बृहस्पतिवार दोपहर महेश और सोनिया दुकान पर बैठे थे तभी वहां से एक धार्मिक यात्रा निकली। यात्रा में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। आवाज की कंपन से उनकी छत गिरने लगी और कुछ ही देर में सारा मलबा नीचे आ गिरा और लिंटल की सरिया दिखने लगी। हादसे में मुकेश और सोनिया घायल हो गई। चिकित्सकों के अनुसार सोनिया को गंभीर चोट आई है। एसडीएम संतोष कुमार राय का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed