फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Shopkeeper pours hot oil on Shiva devotees in Brajghat of Hapur

हापुड़ में शिवभक्तों पर हमला: खाने के पैसों को लेकर ढाबा संचालक से झगड़ा, श्रद्धालुओं पर गर्म तेल फेंका...पीटा

Mon, 05 Aug 2024 10:42 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ब्रजघाट (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, ब्रजघाट (हापुड़) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 05 Aug 2024 10:42 PM IST
सार

ढाबा संचालक ने शिवभक्तों के साथ अभद्रता की और कढ़ाई का गर्म तेल उन पर उछाल दिया। जिसकी चपेट में आने से कांवड़िये बाल-बाल बच गए। विरोध करने पर आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उनकी पिटाई की।

विज्ञापन
Shopkeeper pours hot oil on Shiva devotees in Brajghat of Hapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

सावन के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए तीर्थ नगरी ब्रजघाट में जनपद अमरोहा से आए शिवभक्तों का खाने के रुपयों को लेकर ढाबा संचालक से झगड़ा हो गया। ढाबा संचालक ने शिवभक्तों पर गर्म तेल फेंक दिया, इतना ही नहीं आरोपी ने कर्मचारियों के साथ मिलकर शिवभक्तों की पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस की सूझबूझ से गंगानगरी का माहौल भी खराब होने से बच गया। पुलिस ने सभासद के पति और उसके तीन साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

सावन के प्रत्येक सोमवार को गंगापार के जनपदों के शिवभक्त गंगा जल लेने के लिए ब्रजघाट आते हैं। रविवार की रात को बड़ी संख्या में शिवभक्तों का आगमन ब्रजघाट में हुआ। देर रात को जनपद अमरोहा के थाना सैद नगली के गांव सैदरा मिलक निवासी रोहित, अतुल, धर्मेंद्र के साथ 15 शिवभक्त शिवा ढाबे पर खाना खा रहे थे। खाना खाने के बाद रुपयों को लेकर उनका ढाबा संचालक से विवाद हो गया। जिसे लेकर ढाबा संचालक ने शिवभक्तों के साथ अभद्रता की और कढ़ाई का गर्म तेल उन पर उछाल दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसकी चपेट में आने से कांवड़िये बाल-बाल बच गए। विरोध करने पर आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उनकी पिटाई की। घटना के दौरान शिवभक्तों व स्थानीय लोगों में भगदड़ मच गई। हंगामा होने पर गश्त कर रही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके अलावा हाईवे पर मौजूद सीओ आशुतोष शिवम भी घटना स्थल पर पहुंच गए। जिन्होंने कांवड़ियों को समझा-बुझा कर शांत कराया और चारों आरोपियों को तुरंत ही हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

ढाबे पर खाना खाने के दौरान पैसों को लेकर विवाद हो गया था, जिसमें दो शिव भक्तों को मामूली चोट आई है। घटना में तहरीर के आधार पर ढाबा संचालक/नगर पालिका सभासद के पति कलुआ और उसके तीन साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पिटाई करने वाले ढाबा संचालक समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed