फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Shivling stolen from society temple; theft caught on CCTV.

Ghaziabad News: सोसायटी के मंदिर के शिवलिंग से नाग चोरी, सीसीटीवी में कैद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Shivling stolen from society temple; theft caught on CCTV.
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र की सेवियर पार्क सोसायटी के मंदिर में घुसकर चोर ने दिन दहाड़े शिवलिंग से तांबे के नाग को चुराकर भाग गया। घटना सोमवार दोपहर की है और सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मंदिर प्रबंधन ने घटना की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद चोर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेवियर पार्क सोसायटी के रहने वाले शोभित अग्रवाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में सोमवार दोपहर साढ़े 12 बजे एक युवक सोसायटी की छह फीट ऊंची रेलिंग फांदकर घुस आया। वह मंदिर की तरफ आया और वहां शिवलिंग के ऊपर लगे तांबे के नाग को लेकर भाग निकला। जब मंदिर के पुजारी ने देखा तो घटना की जानकारी लगी और सीसीटीवी कैमरे में देखा गया। इसकी वीडियो वायरल कर दी गई है, जिससे आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। उन्होंने बताया कि सोसायटी में लगातार बाहरी लोग घुस रहे हैं, जो चोरी की वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इस मामले की पुलिस से शिकायत की जा चुकी है। वहीं, एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना का कहना है कि आरोपी की शिनाख्त करके जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed