फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Shiny black pepper was being prepared using gum refined flour and oil

कहीं आप तो नहीं खा रहे नकली काली मिर्च: गोंद, मैदा और तेल से हो रही तैयार, 3.34 लाख रुपये की सामग्री जब्त

Fri, 18 Sep 2026 11:55 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Akash Dubey Updated Fri, 18 Sep 2026 11:55 AM IST
सार

संयुक्त टीम ने लोनी में मैदा, गोंद, तेल से नकली काली मिर्च बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी। लोकेश गुप्ता पर इसमें शामिल होने का आरोप है। टीम ने 13.34 लाख रुपये का माल जब्त किया है।

विज्ञापन
Shiny black pepper was being prepared using gum refined flour and oil
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गाजियाबाद में लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में पुलिस और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने घटिया गुणवत्ता की काली मिर्च को गोंद, मैदा और रिफाइंड तेल की मदद से अच्छी गुणवत्ता वाली दिखने वाली काली मिर्च में बदलने के कारखाने का खुलासा किया है। टीम ने मौके से बड़ी मात्रा में कच्चा और तैयार माल समेत अन्य सामग्री बरामद कर जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 13.34 लाख रुपये बताई गई है।

विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान केहर फार्म हाउस, सेवाधाम, बेहटा, हाजीपुर में काली मिर्च तैयार करने का काम होता मिला। मौके से बुद्ध विहार, दिल्ली निवासी कारोबारी लोकेश गुप्ता का नाम सामने आया है। जांच में पता चला कि छोटे दानों वाली काली मिर्च को मैदा और गोंद की मदद से बड़े आकार का रूप दिया जा रहा था। इसके बाद रिफाइंड सोयाबीन तेल का इस्तेमाल कर दानों में चमक बढ़ाई जाती थी, जिससे तैयार काली मिर्च देखने में बेहतर गुणवत्ता वाली लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने मौके से 3000 किलोग्राम मैदा, 900 किलोग्राम गोंद, 1200 किलोग्राम कच्ची काली मिर्च और 975 किलोग्राम तैयार काली मिर्च बरामद की। इसके अलावा 15-15 किलोग्राम के 15 टिन रिफाइंड सोयाबीन तेल भी मिला। अधिकारियों ने सभी सामग्री को जब्त कर लिया है। मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed