फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Shikarpur borders sealed, DM-SSP inspected

शिकारपुर की सीमाएं सील, डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
Shikarpur borders sealed, DM-SSP inspected
- कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ने पर कस्बे को कोय गया है पूरी तरह सील - आवश्यक वस्तुओं की इस क्षेत्र में अब होगी डोर-टू-डोर डिलीवरी बुलंदशहर। शिकारपुर में बृहस्पतिवार को आई जांच रिपोर्ट में पांच लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर कस्बे को शुक्रवार को सील कर दिया गया है। डीएम रविन्द्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने कस्बे की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गौरतलब है कि शिकारपुर के एक चिकित्सक के घर के क्षेत्र को ‘हॉट-स्पॉट’ पूर्व में ही घोषित किया जा चुका है। वहीं अब क्षेत्र में कई पॉजिटिव केस मिलने के बाद शिकारपुर नगर क्षेत्र को सील कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण कर रहीं हैं। आकस्मिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिये एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है। आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति के लिए एसडीएम शिकारपुर को निर्देशित किया गया। साथ ही आवश्यक वस्तुआें की उपलब्धता, क्षेत्र को सेनेटाइज़, साफ-सफाई एवं लाउड-स्पीकर के माध्यम से एनाउंसमेंट कर लोगों को जागरूक व घर में रहने के लिये कहा जा रहा है। डीएम रविन्द्र कुमार ने लाउड स्पीकर के माध्यम से आम-जनमानस से कहा कि लॉक-डाउन के नियमों का पालन करने एवं सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखें। डीएम ने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि जिनके द्वारा लॉक-डाउन का पालन नहीं किया जा रहा है, उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाये और उनका नाम अनाउंसमेण्ट कराते हुए अन्य लोगों को भी सचेत किया। इस मौके पर एसडीएम शिकारपुर वेदप्रिय आर्य, सीओ गोपाल सिंह, तहसीलदार सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed