फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   She was threatening to implicate him in rape when he asked for three lakhs, hence he murdered her.

Ghaziabad News: तीन लाख मांगने पर दे रही थी दुष्कर्म में फंसाने की धमकी इसलिए कर दी हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
She was threatening to implicate him in rape when he asked for three lakhs, hence he murdered her.
गाजियाबाद। घरेलू सहायिका कमलेश की हत्या कर शव को मधुबन-बापूधाम क्षेत्र के जंगल में फेंकने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर निखिल व उसके दोस्त गोपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक घरेलू सहायिका ने अपना मकान बेचने की एवज में मुख्य आरोपी निखिल से तीन लाख रुपये लिए थे। पांच लाख में मकान का सौदा तय हुआ था, लेकिन उसने न तो बैनामा किया और न ही रुपये लौटाए। वह निखिल को दुष्कर्म में फंसाने की धमकी दे रही थी, इसलिए उसने अपने दोस्त गोपाल के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी ओर शव को मधुबन-बापूधाम के जंगल में ले जाकर फेंक दिया। निखिल बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है।
विज्ञापन

एसीपी रवि कुमार ने बताया कि 24 फरवरी को लोहियानगर के पीले क्वार्टर निवासी कमलेश की लाश मधुबन-बापूधाम क्षेत्र के जंगल में मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कमलेश की गला घोंटकर हत्या करने की बात सामने आई थी। पुलिस तभी से मामले की जांच कर रही थी। पुख्ता सबूत के आधार पुलिस ने निखिल निवासी लाल क्वार्टर और उसके दोस्त गोपाल निवासी छपरौला, बादलपुर को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। निखिल ने बताया कि कमलेश उनके यहां घरेलू सहायिका के रूप में दो साल से काम रही थी। उसको अपना मकान बेचना था, जिसको वह खरीदना चाहता था। पांच लाख रुपये में इसका सौदा तय हो गया। निखिल ने कमलेश को तीन लाख रुपये पहले दे दिए लेकिन कमलेश न तो मकान का बैनामा कर रही थी और न ही उसके रुपये लौटा रही थी। ज्यादा तकादा करने पर वह उनको दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही थी। इसी वजह से उसने कमलेश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। उन्होंने 23 फरवरी को कमलेश को प्लॉट दिखाने के बहाने बुलाया और स्कूटी पर बैठाकर उसको मधूबन बापूधाम क्षेत्र की तरफ ले गए। बाइक पर गोपाल भी पीछे से आ गया।
विज्ञापन

वहां चादर से गला घोंटकर उन्होंने कमलेश को मौत के घाट उतार दिया और शव को जंगल में फेंक दिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बाइक, स्कूटी, कमलेश का मोबाइल बरामद कर लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शिमला चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed