फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Shares worth Rs 26 lakh of the company were transferred using fake ID.

Ghaziabad News: फर्जी आईडी से कंपनी के 26 लाख के शेयर किए ट्रांसफर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Shares worth Rs 26 lakh of the company were transferred using fake ID.
गाजियाबाद। औद्योगिक क्षेत्र स्थित बटीक हाउस निर्यातक कंपनी के मालिक ने साइबर ठगों के खिलाफ कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि उनकी कंपनी के फर्जी दस्तावेज और लॉगिन पासवर्ड का प्रयोग कर साइबर ठगों ने 26 लाख रुपये की कीमत के शेयर ट्रांसफर कर लिए। कविनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि उद्योग कुंज निवासी अभय कुमार के अनुसार यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में उनकी बटीक हाउस नाम से निर्यातक कंपनी है। निर्यातक कंपनी को सरकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभ दिया जाता है। जबकि उन्हें इस बाबत जानकारी नहीं थी। जानकारी होने पर उन्होंने 2024 में कंपनी के आइसगेट पोर्टल पर लॉगिन किया। पता चला कि उनकी कंपनी के पोर्टल का लॉगिन और पासवर्ड प्रयोग हो रहा है। उन्होंने छानबीन की तो पता चला कि कंपनी के 26 लाख रुपये के शेयर भी अन्य कंपनी को ट्रांसफर किए गए हैं। इसकी शिकायत उन्होंने दिल्ली स्थित आइसगेट पोर्टल के मुख्यालय में की। पीड़ित ने साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed