फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Shahnawaz Hussain said on Mohan Bhagwat statement worship method is different culture of every Indian is same

गाजियाबाद: मोहन भागवत के बयान पर शाहनवाज हुसैन बोले- पूजा पद्धति अलग, हर भारतीय की संस्कृति एक

Mon, 05 Jul 2021 08:57 PM IST
सुशील कुमार कुमार माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 05 Jul 2021 08:57 PM IST
सार

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस के पास न नेता है और न ही नीति। कांग्रेस नेताओं को केवल ट्विटर का सहारा है। वहीं कांग्रेस पार्टी को अन्य दल चिमटे से भी छूने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
Shahnawaz Hussain said on Mohan Bhagwat statement worship method is different culture of every Indian is same
शहनवाज हुसैन, फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय संस्कृति सबको साथ लेकर चलने की है। सर संघचालक ने देश के अभिभावक की तरह बयान दिया है। जो बातें उन्होंने कही हैं, वह सत्य हैं। सबकी बोल, भाषा, संस्कृति एक है। पूजा पद्धति अलग हो सकती है पर हर भारतीय की संस्कृति एक है। इसलिए हमें एक होकर और मिलकर मजबूत राष्ट्र बनाना है। 

विज्ञापन


आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हिंदू-मुस्लिम का डीएनए एक पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने प्रतिक्रिया दी। गाजियाबाद पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने बसपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष अनुज मित्तल, मंडल कोऑर्डिनेटर प्रदीप कंसल, जिला सचिव राजकुमार भारती सहित सैकड़ों बसपा कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन


समारोह में बोलते व कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस के पास न नेता है और न ही नीति। कांग्रेस नेताओं को केवल ट्विटर का सहारा है। वहीं कांग्रेस पार्टी को अन्य दल चिमटे से भी छूने को तैयार नहीं हैं। कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए कोई उनके आसपास भी नहीं फटकता है। आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन के सवाल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जैसे सूरज का निकलना तय है, वैसे यूपी में भाजपा सरकार बननी तय है। कोई किंतु-परंतु और शंका का सवाल नहीं है। प्रदेश में पार्टी पहले से ज्यादा सीट लेकर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य अमन, शांति, भाईचारा और सबका साथ-सबका विकास है। प्रदेश में केवल गुंडे, अपराधी, आतंकी परेशान हो सकते हैं बाकी सब खुश हैं। कांग्रेस हो या फिर सपा-बसपा, सभी ने मुस्लिमों के साथ धोखा किया है। भाजपा का नारा ही सर्वधर्म समभाव है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के नारे के साथ पार्टी को सबका समर्थन मिल रहा है। 


वहीं, पार्टी की सदस्यता लेने के बाद अनुज मित्तल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी सदस्यता लेने की बात कही। कार्यक्रम में राज्यमंत्री अतुल गर्ग, साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, राजेंद्र मित्तल में दीवाले, संजीव मित्तल, प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी, राजेंद्र तितोरिया, मीडिया प्रभारी नीरज गोयल, कपिल वशिष्ठ, अर्चना सिंह, ज्योति चौहान, मनोज यादव, उदित मोहन, शौकत कुरैशी, शाहिद कुरैशी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed