फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Shahnawaz alias Baddo will open the secret in the case of conversion

गेम से धर्मांतरण का मामला: बद्दो के लैपटॉप-मोबाइल में कैद हैं कई राज, गाजियाबाद का किशोर पहला नहीं था टारगेट

Mon, 12 Jun 2023 09:55 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 12 Jun 2023 09:55 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक बद्दो किशोर से ऑनलाइन संपर्क के लिए लैपटॉप और मोबाइल का इस्तेमाल करता था। ऐसे में रिमांड पर लेकर पूछताछ के आधार पर उसके लैपटॉप और मोबाइल भी बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। इनकी जांच करने पर कई बड़े राज खुल सकते हैं।

विज्ञापन
Shahnawaz alias Baddo will open the secret in the case of conversion
पुलिस की गिरफ्त में बद्दो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के अलीबाग से गिरफ्तार किए गए धर्मांतरण के मुख्य आरोपी शाहनवाज उर्फ बद्दो की गिरफ्तारी से धर्मांतरण के गिरोह के कई काले सच बाहर आ सकते हैं। गाजियाबाद का 17 साल का किशोर धर्मांतरण के लिए बद्दो का पहला टारगेट नहीं था, बद्दो कई और युवाओं का भी धर्मांतरण करा चुका है। गिरफ्तारी के बाद स्थानीय थाने में मुंब्रा और गाजियाबाद की पुलिस के अधिकारी उससे देर रात तक पूछताछ करते रहे। अब सोमवार को उसके ठाणे की कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लेकर पुलिस उसे गाजियाबाद लेकर आएगी।

विज्ञापन


यहां लाकर गाजियाबाद पुलिस उससे उन तमाम बिंदुओं पर पूछताछ करेगी जो अब तक की जांच में सामने आए हैं। किशोर के बयानों की भी पुलिस पुष्टि करेगी और गुजरात से आए उस फोन के दावे कि भी तस्दीक की जाएगी, जिसमें मुंब्रा में अब तक 400 लोगों के धर्मांतरण कराए जाने की बात कही गई थी। धर्मांतरण कर चुके किशोर के मोबाइल से मिली चैट और जांच में मिली जानकारी से भी पुलिस को पता चला था कि बद्दो और धर्मांतरण गिरोह में शामिल लोग गाजियाबाद के किशोर समेत कई अन्य लोगों को अपने खर्च पर दुबई ले जाने की तैयारी कर रहे थे। ऐसे में बद्दो से पूछताछ के बाद यह भी साफ हो जाएगा कि धर्मांतरण के इस गिरोह के तार अन्य देशों से तो नहीं जुड़े हुए हैं। पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्र का कहना है कि सोमवार को बद्दो को गाजियाबाद लाया जाएगा। इसके बाद कोर्ट में पेश कर रिमांड लेने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


बद्दो के लैपटॉप और मोबाइल में कैद हैं धर्मांतरण के राज
पुलिस के मुताबिक बद्दो किशोर से ऑनलाइन संपर्क के लिए लैपटॉप और मोबाइल का इस्तेमाल करता था। ऐसे में रिमांड पर लेकर पूछताछ के आधार पर उसके लैपटॉप और मोबाइल भी बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। इनकी जांच करने पर कई बड़े राज खुल सकते हैं। माना जा रहा है कि धर्मांतरण से संबंधित लिटरेचर, गिरोह में शामिल कई अन्य लोगों के नाम और धर्मांतरण कर चुके लोगों का ब्योरा भी इन गैजेट्स से मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बार-बार ठिकाने बदलता रहा बद्दो
शाहनवाज उर्फ बद्दो के खिलाफ 30 मई को उद्यमी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद 31 मई से ही पुलिस उसकी तलाश में महाराष्ट्र पहुंच गई थी। 11 दिन तक गाजियाबाद पुलिस ने मुंब्रा पुलिस के साथ मिलकर कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा था। पुलिस के मुताबिक फिलहाल वह नाम बदलकर एक लॉज में रह रहा था। 31 मई को ही पुलिस उसके घर पर पहुंच गई थी, लेकिन वह कुछ देर पहले ही वहां से फरार हो गया था। इसके बाद चार-पांच दिन पहले मजगांव में ट्रेस हुआ था, पुलिस के पहुंचने से पहले वह यहां से भी फरार हो गया था।

पुलिस ने शाहनवाज उर्फ बद्दो के भाई शाजेब को हिरासत में लिया और उसकी निशानदेही पर रविवार को अलीबाग स्थित एक लॉज से गिरफ्तार किया गया। बताया गया है कि पुलिस से बचने के लिए बद्दो ठाणे से पहले वर्ली भी गया था। छिपता-छिपाता हुआ मुंब्रा से करीब 100 किलोमीटर दूर अलीबाग पहुंचा। हालांकि उसकी मां लगातार महाराष्ट्र पुलिस के संपर्क में थी।

यह था मामला
गाजियाबाद का रहने वाला 17 साल के किशोर को ऑनलाइन गेम के जाल में फंसाकर बद्दो और एक मौलवी ने उसका धर्मांतरण कराया। किशोर घंटों तक ऑनलाइन माध्यम से बद्दो के संपर्क में रहता था। बद्दो ने उसे धार्मिक सामग्री भेजकर उसका ब्रेनवॉश किया। गेम जिताने के बहाने उसे जाल में फंसाया। उनके झांसे में आकर वह पांच वक्त की नमाज भी पढ़ने लगा था। जिम जाने के बहाने नमाज पढ़ने की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने पीछा कर इसकी तस्दीक की। इसके बाद किशोर के पिता ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

कब क्या हुआ

  • 30 मई को बेटे के नमाज पढ़ने की जानकारी मिलने पर उद्यमी ने कविनगर थाने में बेटे के धर्मांतरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।
  • 31 मई को गाजियाबाद पुलिस की टीम मुंबई पहुंची।
  • चार जून को पुलिस ने इसी मामले में संजयनगर सेक्टर-23 स्थित मस्जिद कमेटी के पूर्व पदाधिकारी अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया।
  • सात जून को राष्ट्रीय बाल अधिकार एवं संरक्षण आयोग के चेयरमैन प्रियंक कानूनगो ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय को पत्र भेज गेमिंग एप की जांच करने के लिए कहा।
  • सात जून को गाजियाबाद पुलिस के पास गुजरात से एक व्यक्ति ने फोन कर मुंब्रा में 400 लोगों के धर्मांतरण की बात बताई।
  • 10 जून को महाराष्ट्र की मुंब्रा थाना पुलिस जांच करने गाजियाबाद पहुंची और धर्मांतरण संबंधी सुबूत जुटाए ।
  • 11 जून को गाजियाबाद पुलिस ने अलीबाग महाराष्ट्र से मुख्य आरोपी शाहनवाज उर्फ बद्दो को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed