{"_id":"57cdc77a4f1c1bcc7f31720c","slug":"shadab-teacher-and-sudha-rani-katiyar-got-national-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका शादाब कमर और सुधा रानी कटियार को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका शादाब कमर और सुधा रानी कटियार को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
ब्यूरो,अमर उजाला वैशाली
Updated Tue, 06 Sep 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षक दिवस पर सेक्टर-5 स्थित पूर्व माध्यमिक स्कूल की प्रधानाचार्या शादाब कमर और जीजीआईसी विजयनगर की शिक्षिका सुधा रानी कटियार को दिल्ली में राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा। छात्रों के विकास और उन्नति के लिए हमेशा तत्पर रहने के लिए टीचरों को सम्मानित किया गया।
शादाब कमर ने कहा कि राष्ट्रपति से राष्ट्रीय पुरस्कार पाकर वे गर्व महसूस कर रही हैं। वे समाज में शिक्षा की अलख जगाने के लिए हमेशा तत्पर रहीं हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2001 में वैशाली सेक्टर-5 स्थित पूर्व माध्यमिक स्कूल का जिम्मा उन्हें सौंपा गया था।
शुरुआत में स्कूल की बिल्डिंग न होने पर पेड़ के नीचे कक्षाएं लगाईं गईं। वर्ष 2002 में स्कूल की बिल्डिंग बनकर तैयार हुई। तब तक बच्चों की संख्या 150 तक पहुंच गई। वे चाहती हैं कि सरकारी होने के बावजूद उनका स्कूल किसी पब्लिक स्कूल से कम नहीं लगना चाहिए।
विज्ञापन
वे वर्ष 2004 और 2006 में बाल भवन में आयोजित प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। विकास और उत्थान के प्रति हमेशा तत्पर रहने के लिए उन्हें डीएम से भी पुरस्कार मिल चुका है।
उधर, जीजीआईसी विजयनगर की टीचर सुधा रानी कटियार ने कहा कि वह सम्मानित होकर गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। उन्होंने बताया कि 30 मार्च 2017 को वह रिटायर्ड हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि वह आगे भी इसी तरह शिक्षा की अलख जागाती रहेंगी।