फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sewage line not put in Karkad model, notice to eight officers including Principal Secretary

Ghaziabad News: कड़कड़ मॉडल में नहीं डाली सीवेज लाइन, प्रमुख सचिव समेत आठ अधिकारियों को नोटिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:45 PM IST
विज्ञापन
Sewage line not put in Karkad model, notice to eight officers including Principal Secretary
साहिबाबाद। नगर निगम में शामिल होने के 25 वर्ष बाद भी कड़कड़ मॉडल और साइट चार में सीवर लाइन न बिछाए जाने का संज्ञान लेते हुए एनजीटी ने प्रमुख सचिव यूपी, पर्यावरण मंत्रालय, सीपीसीबी, यूपीपीसीबी, नगर निगम, जिलाधिकारी, यूपी जल निगम और यूपीसीडा को नोटिस जारी किया है। एनजीटी ने 12 मार्च तक इस संबंध में सभी से जवाब मांगा है।
विज्ञापन

एनजीटी ने अपने एक आदेश में यमुना पॉल्युशन कमिटी के निर्देशानुसार साल 2020 तक इन इलाकों में सीवर लाइन बिछाने के आदेश जारी किए थे। क्षेत्र में अब तक भी सीवर लाइन नहीं बिछाई जा सकी है। याचिकाकर्ता व कड़कड़ मॉडल निवासी सुशील राघव ने बताया कि एनजीटी के आदेश का पालन नहीं हुआ तो उन्होंने वर्ष 2022 में कोर्ट के अवमानना का केस दाखिल किया। अब इस संबंध में 12 जनवरी को हुई सुनवाई के बाद एनजीटी ने यह आदेश सभी जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी कर एनजीटी ने कड़कड़ मॉडल में सीवर लाइन डाले जाने का काम पूरा क्यों नहीं किया गया इस संबंध में जवाब मांगा है। एनजीटी में अब इस मामले की अगली सुनवाई 12 मार्च को है, अधिकारियों को इस दिन अपनी रिपोर्ट जमा करनी होगी।
विज्ञापन


15 वर्ष पूर्व डाली, लाइन घरों से नहीं हुआ कनेक्शन
कड़कड़ मॉडल में 15 वर्ष पूर्व गांव में सीवर की लाइन कुछ सड़कों पर डाली गई लेकिन घरों से इसका अब तक कनेक्शन नहीं हो सका है न ही कोई एसपीएस बनी है। इसका कोई इस्तेमाल नहीं होता है, जिसके कारण यहां हमेशा बारिश के मौसम में सड़कें और नालियां से पानी ओवरफ्लो होकर घरों के आगे जम जाता है। क्षेत्र में सीवर लाइन न होने से गंदगी खुली नालियों में बहती है। इसकी वजह से करीब एक लाख लोग सीधे तौर पर प्रदूषण से प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed