{"_id":"6a820f811e018c6609006337","slug":"several-trains-to-run-with-regulated-movement-until-the-21st-due-to-rob-construction-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-955475-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आरओबी निर्माण के चलते 21 तक रोककर चलाई जाएंगी कई ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आरओबी निर्माण के चलते 21 तक रोककर चलाई जाएंगी कई ट्रेनें
विज्ञापन
गाजियाबाद। चिपियाना बुजुर्ग में निर्माणाधीन आरओबी पर गर्डर स्थापित किए जाने के कारण 21 अगस्त तक अलग-अलग तारीखों में कई ट्रेनों को टूंडला जंक्शन और मारीपत के बीच रास्ते में रोककर चलाया जाएगा। इस दौरान रेलवे लाइन की आपूर्ति भी पूरी तरह बंद रहेगी। रेलवे प्रशासन ने प्रभावित ट्रेनों और उनके संभावित ठहराव का ब्योरा जारी कर दिया है।
ये ट्रेनें होंगी प्रभावित
-रेलवे के मुताबिक, ट्रेन संख्या 15707 (कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस) को 18, 19 व 21 अगस्त को 60 मिनट, 17 व 20 अगस्त को 90 मिनट रोककर चलाया जाएगा।
-ट्रेन संख्या 14217 (प्रयागराज संगम-चंडीगढ़ एक्सप्रेस) को 17, 19, 20 व 22 अगस्त को 25 मिनट और 18 व 21 अगस्त को 45 मिनट रोका जाएगा।
-ट्रेन संख्या 12801 (पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस) को 18, 19 व 21 अगस्त को 15 मिनट और 17 व 20 अगस्त को 35 मिनट रोककर चलाया जाएगा।
-ट्रेन संख्या 15025 (मऊ-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस) को 18 व 21 अगस्त को 65 मिनट रोका जाएगा।
डेढ़ घंटे देरी से पहुंची ईएमयू
रविवार को दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू अपने निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे देरी से गाजियाबाद पहुंची। ट्रेन को दोपहर 12:45 बजे पहुंचना था, लेकिन यह सवा दो बजे पहुंची। इसके अलावा शूकरबस्ती-दनकौर ईएमयू एक घंटे, पलवल-गाजियाबाद ईएमयू 45 मिनट, कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस चार घंटे, गोमती एक्सप्रेस सवा घंटे, अंबाला कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस सवा तीन घंटे और शालीमार-मालानी एक्सप्रेस आधा घंटे देरी से पहुंची। शाम के समय भी 15 से अधिक ट्रेनें निर्धारित समय से दो घंटे तक देरी से गाजियाबाद पहुंचीं।