फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Several rounds were fired outside The Rock Bar, bouncer injured

Ghaziabad News: दि रॉक बार के बाहर हुई थी कई राउंड फायरिंग, बाउंसर घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Several rounds were fired outside The Rock Bar, bouncer injured
इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के आदित्य मॉल स्थित क्लब के बाहर फायरिंग के बाद स्कूटी छोड़कर भागे आर
इंदिरापुरम। शिप्रा चौकी क्षेत्र के आदित्य मॉल में 28 अगस्त की देर रात दि रॉक बार के बाहर हथियारबंद युवकों ने कई राउंड फायरिंग की। तीनों आरोपी दो स्कूटी पर आए थे। घटना के लिए तीनों मॉल के मेन गेट से सुरक्षा गार्ड को जांच कराकर अंदर घुसे और सीढ़ियों के रास्ते क्लब के सामने पहुंचकर ताबड़तोड़ तीन-चार राउंड फायरिंग की। पुलिस को शीशे और फॉरसीलिंग में गोली के निशान मिले हैं। एक गोली बाउंसर राहुल को लगी। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा था। आरोपी भागते हुए एक स्कूटी छोड़ गए। पुलिस ने स्कूटी और क्लब व मॉल की डीवीआर कब्जे में ली है।
विज्ञापन


डासना मसूरी के रफीकाबाद निवासी रिजवान का आदित्य मॉल के दूसरे तल पर रॉक क्लब है। रात में कर्मचारी साफ-सफाई कर रहे थे। अचानक तीन युवकों ने सीढ़ियों के रास्ते क्लब के सामने पहुंचकर मेन गेट पर कई राउंड फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुनकर वहां मौजूद लोग टेबल के नीचे और सोफे के पीछे छिप गए। टीला शाहबाजपुर गांव का बाउंसर राहुल घायल हो गया। गोली शीशे को पार करती हुए उसकी कमर के नीचे लगी। वहीं बाउंड्री पर लगा शीशा गोली से फूटकर नीचे तल पर जा गिरा। गनीमत रही कि उस जगह कोई नहीं था, वरना बड़ी घटना हो सकती थी। युवकों की फायरिंग के बाद गोली छत की फॉरसीलिंग और सीढ़ियों पर शीशे के गेट में लगी। लोगों की भीड़ बढ़ने पर तीनों एक स्कूटी छोड़कर दूसरी से भाग गए। हैरत की बात है कि मॉल में सुरक्षा गार्ड या किसी ने भी युवकों को पकड़ने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन

झगड़े में टूटा लिफ्ट का शीशा, क्लब हुआ शांत :

पता चला कि तीन-चार दिन पहले कुछ युवकों का झगड़ा हुआ था। पुलिस की जांच में आया है कि युवक फायरिंग के बाद जिस स्कूटी को छोड़कर भागे थे। उसे कब्जे में लेकर जांच की। वह दिल्ली से चोरी हुई थी। अब सवाल उठता है कि युवक सरेआम कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ाकर घटना कर जाते हैं और थान-चौकी पर पुलिस को भनक नहीं लगती जबकि लोगों की आवाजाही पर मॉल के बाहर ज्यादातर समय पुलिस पिकेट या लैपर्ड रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉल प्रबंधन ने गार्ड हटाने को किया एजेंसी से सम्पर्क : मॉल प्रबंधक विजय शर्मा ने बताया कि घटना की रात जिन सुरक्षा गार्डों की ड्यूटी थी। उन्हें हटाने के लिए एजेंसी से बात की है। रात 11:30 बजे के बाद प्रवेश बंद कर दिया जाएगा, जबकि रात ढाई बजे तक बाहर जाने का रास्ता भी बंद कर देंगे।

-
डीसीपी शुभम पटेल का कहना है कि घटना में एक स्कूटी कब्जे में ली है। युवकों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीम काम कर रही है। तीनों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के आदित्य मॉल स्थित क्लब के बाहर फायरिंग के बाद स्कूटी छोड़कर भागे आर

इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के आदित्य मॉल स्थित क्लब के बाहर फायरिंग के बाद स्कूटी छोड़कर भागे आर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article