फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Seven year old child dies after falling into drain

Ghaziabad News: नाले में गिरने से सात साल के बच्चे की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Seven year old child dies after falling into drain
असद। फाइल फोटो
गाजियाबाद। महामाया स्टेडियम के पास बुधवार शाम सात साल का बच्चा खेलते हुए नाले में गिर गया। बच्चे के गिरते ही नाले में उसकी तलाश शुरू की गई। रात करीब साढ़े नौ बजे बच्चे का शव नाले से बरामद हुआ है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

इस्लाम नगर निवासी नौशाद का बेटा असद (7 वर्ष) बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। न्यू लिंक रोड स्थित आरओबी के नीचे महामाया स्टेडियम के पास नगर निगम का नाला है। खेलते समय अचानक पैर फिसलने से असद नाले में गिर गया। उसके गिरते ही दूसरे बच्चों ने शोर मचा दिया। बच्चों ने कॉलोनी में आकर परिजनों और लोगों को सूचना दी। मामले की सूचना पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन बुलवाकर बच्चे की तलाश शुरू कराई। रात करीब साढ़े नौ बजे बच्चा नाले से मिला। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने असद को मृत घोषित कर दिया। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि बच्चा खेलते हुए नाले में गिर गया था, जिसका शव निकल लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed