{"_id":"68506e0e44cba8f4cb032c7d","slug":"seven-new-corona-patients-found-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-658464-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कोरोना के सात नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कोरोना के सात नए मरीज मिले
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले में सोमवार को कोरोना के सात नए मरीज मिले हैं। इसमें छह वर्ष का एक बच्चा भी शामिल है, जिसका इलाज मोहननगर के निजी अस्पताल में चल रहा है। इनको मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 86 तक पहुंच गई है। इसमें से सक्रिय मरीजों की संख्या 23 है। तीन मरीज का इलाज अस्पताल में और 20 मरीजों का इलाज घर पर ही हो रहा है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि संक्रमितों में संजयनगर, संजय कॉलोनी, साहिबाबाद, वैशाली और कौशांबी से एक-एक केस शामिल हैं। इन सभी का घर पर ही इलाज चल रहा है। इसके अलावा मोहननगर निवासी छह वर्षीय बच्चा और वसुंधरा निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। ब्यूरो