फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Seven lakh passengers traveled for free on state transport buses on Raksha Bandhan.

Ghaziabad News: रक्षाबंधन पर सात लाख यात्रियों ने किया रोडवेज से मुफ्त सफर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Seven lakh passengers traveled for free on state transport buses on Raksha Bandhan.

विज्ञापन
साहिबाबाद। रक्षाबंधन पर सरकार की ओर निशुल्क यात्रा के तहत 27 से 29 अगस्त तक सात लाख महिलाओं और सहयात्रियाें ने रोडवेज बसों में करीब 10 करोड़ रुपये का मुफ्त सफर किया। पर्व के दौरान तीन दिनों में गाजियाबाद रीजन के कुल आठ डिपो- खुर्जा, बुलंदशहर, हापुड़, सिकंदराबाद, लोनी, साहिबाबाद, कौशांबी और गाजियाबाद से करीब साढ़े पांच लाख बहनों ने करीब डेढ़ लाख सहयात्री के साथ मुफ्त सफर किया।

त्योहार के दौरान रोडवेज बस अड्डों पर यात्रियों की संख्या बढ़ गई। मुफ्त यात्रा सुविधा का सबसे अधिक लाभ उन महिलाओं को मिला, जिन्हें लंबी दूरी तय करनी थी। किराये की बचत होने से महिलाओं को आर्थिक राहत भी मिली। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज की ओर से करीब 250 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई थी। 27 से 29 अगस्त तक तीन दिन तक बसों में साढ़े पांच महिलाओं ने तो डेढ़ लाख सहयात्रियों ने 10 करोड़ रुपये की निशुल्क यात्रा सुविधा ली। हालांकि त्योहार के दौरान कई बस अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ रही और बसों में सीट के लिए लोगों को इंतजार भी करना पड़ा। इसके बावजूद मुफ्त यात्रा सुविधा से हजारों बहनों को अपने भाइयों तक पहुंचने में सहूलियत मिली।
विज्ञापन


-------
त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाती है। रक्षाबंधन पर बहनों के लिए मुफ्त यात्रा भी सौगात बनकर आई है। इस बार सात लाख महिलाओं व उनके सहयात्रियों ने निशुल्क सफर किया है।- अंशुल भटनागर, एआरएम कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed