{"_id":"68e173b4e4bc42223005d2fe","slug":"sent-a-link-and-withdrew-rs-136-lakh-from-the-account-by-hacking-the-mobile-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-734962-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: लिंक भेजा और मोबाइल हैक करके खाते से निकाले 1.36 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: लिंक भेजा और मोबाइल हैक करके खाते से निकाले 1.36 लाख
विज्ञापन
गाजियाबाद। घंटाघर कोतवाली क्षेत्र में अनजान नंबर से आया लिंक खोलना युवक को महंगा पड़ गया। साइबर ठग ने उनका मोबाइल हैक करके खाते से 1.36 लाख रुपये निकाल लिए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
मुरसलीम ने बताया कि 22 अगस्त को उनके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। इसमें ऑनलाइन पैसे कमाने की बात लिखी थी। उन्होंने साइबर ठगों के कहने पर उनके दिए गए खातों में 1.36 लाख रुपये भेज दिए। जब आरोपियों को लगा कि उनको और पैसा नहीं मिलेगा तो संपर्क तोड़ दिया। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि जांच कराई जा रही है। जिस खाते में रकम गई है, उसको फ्रिज कराने की कार्रवाई की जा रही है।